108MP कैमरा के साथ Vivo S10 और Vivo S10 Pro के स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक, TENAA पर स्पॉट हुआ फोन

Vivo S10 सीरीज़ स्मार्टफोन्स को चीन में 15 जुलाई को लॉन्च किए जा सकते हैं, जिनमें Vivo S10 और Vivo S10 Pro फोन शामिल होंगे। Vivo S10 सीरीज़ Vivo S9 सीरीज़ का ही अपग्रेड वर्ज़न होगी, जिसे इस साल की शुरुआत में ही लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 12 जुलाई 2021 11:34 IST
ख़ास बातें
  • Vivo S10 सीरीज़ 15 जुलाई को चीन में हो सकती है लॉन्च
  • वीवो एस10 मिल सकता है 44 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • Vivo S10 Pro में मिल सकता है 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

फोन में 3,970mAh की बैटरी हो सकती है

Vivo S10 सीरीज़ स्मार्टफोन्स को चीन में 15 जुलाई को लॉन्च किए जा सकते हैं, जिनमें Vivo S10 और Vivo S10 Pro फोन शामिल होंगे। जैसे की नाम से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि Vivo S10 सीरीज़ Vivo S9 सीरीज़ का ही अपग्रेड वर्ज़न होगी, जिसे इस साल की शुरुआत में ही लॉन्च किया गया था। लेटेस्ट लीक के मुताबिक यह फोन मॉडल नंबर V2121A के साथ TENAA पर लिस्ट हुआ है, जिसके कथित रूप से माना जा रहा है कि यह वीवो एस10 सीरीज़ का हिस्सा हो सकता है।

Gizmochina की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक Vivo फोन मॉडल नंबर V2121A के साथ TENAA पर लिस्ट हुआ है। इसको लेकर माना जा रहा है कि यह Vivo S10 सीरीज़ का हिस्सा हो सकता है। हालांकि, फिलहाल साफ नहीं है कि यह फोन कौन-सा होगा Vivo S10 या फिर Vivo S10 Pro। लिस्टिंग के जरिए यह भी जानकारी मिली है कि यह फोन Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा, जिसमें 6.44 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन की बैटरी 3,970mAh की होगी और इसमें 5जी कनेक्टिविटी भी मिलेगी। फोन का डायमेंशन 158.20 x 73.67 x 7.29mm है।

इसके अलावा चीनी टिप्सटर Digital Chat Station ने भी वीवो एस10 और वीवो एस10 प्रो के प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी ऑनलाइन साझा की है। लीक के मुताबिक, इसमें फोन में 6.44 इंच फुल-एचडी + ओलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद होगा। साथ ही फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1100 प्रोसेसर से लैस होगा।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप  दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का हो सकता है। जबकि सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें डुअल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 44 मेगापिक्सल का हो सकता है। फोन में 3,970mAh की बैटरी होगी, जिसके साथ 44 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है।
Advertisement

Vivo S10 Pro फोन कैमरा के लिहाज से Vivo S10 Pro से थोड़ा अलग होगा। टिप्सटर के मुताबिक वीवो एस10 प्रो फोन का प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का होगा।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 1100

फ्रंट कैमरा

44-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4050 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  4. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  6. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  7. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  8. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  9. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  10. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.