2 सेल्फी कैमरा के साथ Vivo S10 और Vivo S10 Pro हुए लॉन्च, जानें कीमत

Vivo S10 Pro में भी वही स्पेसिफिकेशन्स मौजूद हैं, जो कि रेगुलर वीवो एस10 फोन में मौजूद है। हालांकि, यह फोन 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज और 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा से लैस है। वीवो एस10 प्रो में आपको एनएफसी सपोर्ट मिलेगा, जो कि रेगुलर एस10 में मौजूद नहीं है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 16 जुलाई 2021 13:37 IST
ख़ास बातें
  • Vivo S10 और Vivo S10 Pro ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस हैं
  • वीवो एस10 प्रो में मौजूद है एनएफसी सपोर्ट
  • ज्यादातर स्पेसिफिकेशन दोनों फोन के एक जैसे हैं

दोनों ही Vivo फोन की सेल चीन में 23 जुलाई से शुरू होगी

Vivo S10 और Vivo S10 Pro स्मार्टफोन्स को Vivo S सीरीज़ के लेटेस्ट मॉडल्स के रूप में गुरुवार को लॉन्च कर दिया गया है। इन दोनों ही स्मार्टफोन में बहुत से एक जैसे स्पेसिफिकेशन्स मौजूद हैं, जिसमें 90 हर्ट्ज़ सुपर एमोलेड डिस्प्ले, डुअल सेल्फी कैमरा और मीडियाटेक डायमेंसिटी 1100 प्रोसेसर मौजूद हैं। वीवो एस10 और वीवो एस10 प्रो स्मार्टफोन में 44 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए स्मार्टफोन में डुअल सॉफ्ट लाइट एलईडी सेल्फी फ्लैश दिया है। वीवो एस10 और वीवो एस10 प्रो फोन में फ्लैट-फ्रेम डिज़ाइन दिया गया है, जो कि Apple के iPhone 12 सीरीज़ के समान है।
 

Vivo S10, Vivo S10 Pro price, availability details

Vivo S10 की कीमत CNY 2,799 (लगभग 32,300 रुपये) है, जिसमें फोन का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है, वहीं फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट कॉन्फिग्रेशन की कीमत CNY 2,999 (लगभग 34,600 रुपये) है। वहीं, दूसरी ओर Vivo S10 Pro स्मार्टफोन के सिंगल 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत CNY 3,399 (लगभग 39,200 रुपये) है। दोनों ही Vivo फोन की सेल चीन में 23 जुलाई से शुरू होगी, यह फोन चार अलग-अलग कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा जैसे ब्लैक, ग्रेडिएंट, लाइम और वैलवेट व्हाइट।
Advertisement

वीवो एस10 और वीवो एस10 प्रो की अंतरराष्ट्रीय कीमत और उपलब्धता की जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है।
 

Vivo S10 specifications

डुअल-सिम (नैनो) वीवो एस10 फोन एंड्रॉयड 11 आधारित OriginOS 1.0 पर काम करता है। इस फोन में 6.44 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और HDR10+ सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा, फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 1100 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 8 जीबी LPDDR4X रैम मौजूद होगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइंड लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मौजूद है। कैमरा सेटअप में एलईडी फ्लैश मॉड्यूल और 4के वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट होगा।
Advertisement

सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें डुअल सेल्फी कैमरा दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 44 मेगापिक्सल का और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर शामिल है।

वीवो एस10 में 256 जीबी UFS 3.1 स्टोरेज मौजूद है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.2, जीपीएस/ए-जीपीएस और यएसबी टाइप-सी पोर्ट पोर्ट शामिल है। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है है।
Advertisement

वीवो एस10 फोन में 4,050mAh की बैटरी मौजूद है, जिसके साथ 44 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। फोन का डायमेंशन 158.2x73.67x7.29mm और भार 173 ग्राम है। ग्रेडिएंट फिनिश वर्ज़न का डायमेंशन 158.2x73.67x7.43mm और 175 ग्राम है।
 

Vivo S10 Pro specifications

Vivo S10 Pro में भी वही स्पेसिफिकेशन्स मौजूद हैं, जो कि रेगुलर वीवो एस10 फोन में मौजूद है। हालांकि, यह फोन 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज और 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा से लैस है। वीवो एस10 प्रो में आपको एनएफसी सपोर्ट मिलेगा, जो कि रेगुलर एस10 में मौजूद नहीं है।
Advertisement
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 1100

फ्रंट कैमरा

44-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4050 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 1100

फ्रंट कैमरा

44-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4050 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  2. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  3. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  4. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  5. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  6. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  7. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  8. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  9. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  10. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.