Vivo S10 के स्पेसिफिकेशन्स लीक, 108MP रियर और डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप से होगा लैस!

Vivo S10 फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसके साथ इसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में डुअल कैमरा दिया जा सकता है जिसमें से और 44 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा होगा।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 30 जून 2021 12:39 IST
ख़ास बातें
  • Vivo S10 फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1100 प्रोसेसर से लैस हो सकता है
  • वीवो एस10 में मिल सकता है 44 वॉट रैपिड चार्जिंग सपोर्ट
  • फोन जुलाई में हो सकता है लॉन्च
Vivo S10 स्मार्टफोन कथित रूप से जुलाई महीने में चीन में लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च से पहले फोन के डिज़ाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी ऑनलाइन सामने आई है। लीक की मानें, तो वीवो एस10 स्मार्टफोन एमोलेड डिस्प्ले से लैस होगा। साथ ही फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 1100 प्रोसेसर मौजूद होगा। इसके अलावा, फोन में 12 जीबी तक रैम और 4 जीबी ती अतिरिक्त रैम मौजूद होगी। वीवो एस10 फोन की खासियत फोन का कैमरा डिपार्टमेंट होगा, जिसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद होगा। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में डुअल कैमरा दिया जा सकता है।

टिप्सटर अभिषेक यादव ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन के साथ-साथ फोन के केस रेंडर की तस्वीर भी साझा की है। फोन से संबंधित जानकारियां वीबो के जरिए सामने आई है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो Vivo S10 स्मार्टफोन Android 11 आधारित UFS 3.1 स्टोरेज पर काम करेगा, इसमें 6.44 इंच एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा। साथ ही यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1100 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ कंपनी 8 जीबी और 12 जीबी रैम और UFS 3.1 स्टोरेज देगी।

फोटोग्राफी के लिए वीवो एस10 फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसके साथ इसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में डुअल कैमरा दिया जा सकता है जिसमें से और 44 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा होगा।

फोन की बैटरी से संबंधित जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कहा जा रहा है कि इसमें 44 वॉट रैपिड चार्जिंग सपोर्ट जरूर मिलेगा। कहा जा रहा है कि यह फोन 15 मिनट में 38 प्रतिशत चार्ज हो जाएगी।

गौरतलब है कि Vivo S10 फोन मौजूदा Vivo S9 सीरीज़ का अपग्रेड वर्ज़न होगी, जिसमें Vivo S9 5G और Vivo S9e 5G फोन शामिल हैं।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 1100

फ्रंट कैमरा

44-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 820

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

Android
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo S10, Vivo S10 specification, Vivo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 में मिल सकता है 6.59 इंच डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tesla की जल्द Cybercab लॉन्च करने की तैयारी, रोबोटैक्सी का है टारगेट 
  2. Google के Pixel स्मार्टफोन्स की भारत में बढ़ सकती है मैन्युफैक्चरिंग, चीन को लगेगा झटका
  3. Oppo Find X10 में मिल सकता है 6.59 इंच डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. BGMI Lite का इंतजार खत्म! 25 अगस्त से शुरू होगा प्री-रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी डिटेल
  5. iQOO Z11 में मिलेगा 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, भारत में इस सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Jio बंद नहीं कर रहा ₹299 वाला प्लान! लेकिन यहां है एक बड़ा ट्विस्ट
  7. फोन-टैबलेट खरीदने वालों को झटका! दूसरी बार महंगे हुए Samsung के ये स्मार्टफोन, Xiaomi Pad 8 के भी बढ़े दाम
  8. Poco M8x 5G में मिलेगी 7,900mAh बैटरी, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  9. सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हैं तो सावधान! GPS के बिना भी AI खोज सकता है आपकी लोकेशन
  10. Infinix Hot 70 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, 6,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.