Vivo S1 हो सकता है भारत में लॉन्च, टीज़र वीडियो जारी

Vivo S1 स्मार्टफोन के जल्द भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है। हाल ही में एक आधिकारिक टीज़र वीडियो को जारी किया गया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 19 जुलाई 2019 16:31 IST
ख़ास बातें
  • Vivo S1 को इस साल मार्च में चीनी मार्केट में किया गया था लॉन्च
  • Vivo ने सोशल मीडिया चैनल पर जारी की टीज़र वीडियो
  • टीज़र वीडियो में "ऑल-न्यू एस सीरीज़ कमिंग सून" लिखा नज़र आ रहा है

Vivo S1 हो सकता है भारत में लॉन्च, टीज़र वीडियो जारी

Vivo S1 स्मार्टफोन के जल्द भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है। हाल ही में एक आधिकारिक टीज़र वीडियो को जारी किया गया है जो इस बात का संकेत दे रही है कि वीवो जल्द एस-सीरीज़ के अंतर्गत एक नए स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। वीडियो में केवल "ऑल-न्यू एस सीरीज़ कमिंग सून" लिखा नज़र आ रहा है। याद करा दें कि वीवो एस1 को Vivo S1 Pro के साथ इस साल मार्च में चीनी मार्केट में लॉन्च किया गया था।

टीज़र वीडियो के मुताबिक, वीवो भारत में एस सीरीज़ के नए फोन को लॉन्च करने वाली है। वीडियो से इस बात की स्पष्ट रूप से पुष्टि नहीं होती है कि आगामी फोन वीवो एस 1 होगा या फिर किसी अन्य मॉडल को भारत में उतारा जाएगा। इस सप्ताह के शुरुआत में वीवो एस1 के ग्लोबल वेरिएंट को इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया था।

 

Vivo S1 की भारत में कीमत (उम्मीद)

भारत में वीवो एस1 की कीमत का खुलासा होना अभी बाकी है। इंडोनेशिया में हैंडसेट की कीमत IDR 35,99,000 (लगभग 17,800 रुपये) है। यह दाम 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। भारत में हैंडसेट की कीमत इसी के आसपास हो सकती है। वीवो 23 जुलाई से इंडोनेशिया में वीवी एस1 की बिक्री शुरू करेगी, हालांकि हैंडसेट प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। याद करा दें कि कुछ महीनें पहले चीनी मार्केट में वीवो एस1 के साथ वीवो एस1 प्रो को भी लॉन्च किया गया था।
 

Vivo S1 specifications

वीवो एस1 ग्लोबल वेरिएंट एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9 पर चलता है। डुअल-सिम (नैनो) वीवो एस1 में 6.38 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। साथ में वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है। हैंडसेट में मीडियाटेक हीलियो पी65 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो वीवो का यह तीन रियर कैमरे के साथ आता है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.78 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ एफ/ 2.2 अपर्चर वाला वाइड-एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है। फोन में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।  
Advertisement

वीवो के इस स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई, ब्लूटूथ 5, यूएसबी ओटीजी, माइक्रो-यूएसबी और जीपीएस शामिल हैं। कंपनी ने 4,500 एमएएच की बैटरी दी है और इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। वीवो एस1 का डाइमेंशन 159.53×75.23×8.13 मिलीमीटर है और वज़न 179.5 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Quick in-display fingerprint scanner
  • Bundled 18W fast charger
  • Bad
  • Average CPU performance
  • Cameras could’ve been better
  • Micro-USB port
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.38 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी65

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT 5.5 Cyber: हैकर्स की खैर नहीं! ChatGPT का खास वर्जन करेगा साइबर सिक्योरिटी, जल्द होगा रोलआउट
  2. Apple के लिए iPhone 17 सबसे ज्यादा डिमांड वाली स्मार्टफोन सीरीज 
  3. Xiaomi Smart Band 10 Pro धांसू फीचर्स के साथ लीक! मई में हो सकता है लॉन्च
  4. Huawei Nova 15 Max में मिलेगी 8500mAh बैटरी, 50MP मेन कैमरा, लॉन्च डेट लीक
  5. iQOO Z11, iQOO Z11x का ग्लोबल लॉन्च 6 मई को! 12GB रैम के साथ मिलेगा पावरफुल चिपसेट, Geekbench पर आया नजर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. 2500W पावर वाला चार्जर Belkin ने किया लॉन्च, 7 डिवाइस एकसाथ करता है चार्ज, जानें कीमत
  8. 17 हजार से सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  10. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.