Vivo S1 आज होगा भारत में लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Vivo S1 India Launch: वीवो एस1 स्मार्टफोन को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। वीवो एस1 का लॉन्च इवेंट शुरू होने के बाद आप खबर में ऐम्बेड किए वीडियो लिंक पर प्ले बटन को क्लिक कर इवेंट को देख पाएंगे।

विज्ञापन
अभिनव लाल, अपडेटेड: 7 अगस्त 2019 12:14 IST
ख़ास बातें
  • Vivo S1 में है नॉचलेस डिस्प्ले और पॉप-अप सेल्फी कैमरा
  • वीवो का यह फोन तीन रियर कैमरे के साथ आता है
  • वीवो एस1 का लॉन्च इवेंट दोपहर 4:30 बजे शुरू होगा

Vivo S1 India Launch: वीवो एस1 आज होगा भारत में लॉन्च

Vivo S1 India Launch: वीवो एस1 स्मार्टफोन को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। वीवो एस1 को इस साल मार्च में चीनी मार्केट और फिर इसके बाद हैंडसेट के ग्लोबल वेरिएंट को उतारा गया था। भारत में वीवो एस1 के ग्लोबल वेरिएंट को उतारा जाएगा, याद करा दें कि ग्लोबल वेरिएंट को पिछले महीने इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया था। वीवो एस1 की अहम खासियतों की बात करें तो इसमें मीडियाटेक हीलियो पी65 प्रोसेसर, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 4,500 एमएएच की बैटरी और सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल है। आइए अब आपको वीवो एस1 के लॉन्च टाइम और इसकी संभावित कीमत के बारे में बताते हैं।
 

Vivo S1 price in India (अनुमान), लॉन्च का समय, लाइव स्ट्रीमिंग

वीवो एस1 का लॉन्च इंवेट दोपहर 5 बजे शुरू होगा। वीवो एस1 की भारत में कीमत क्या होगी? इस संबंध में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि वीवो एस1 की लाइव स्ट्रीमिंग वीवो इंडिया के Youtube चैनल पर होगी। लॉन्च इवेंट शुरू होने के बाद आप खबर में ऐम्बेड किए वीडियो लिंक पर प्ले बटन को क्लिक कर इवेंट को देख पाएंगे।


इंडोनेशिया में हैंडसेट की कीमत IDR 35,99,000 (लगभग 17,800 रुपये) है। यह दाम 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। भारत में हैंडसेट की कीमत इसी के आसपास हो सकती है।
 

Vivo S1 स्पेसिफिकेशन

वीवो एस1 ग्लोबल वेरिएंट एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9 पर चलता है। डुअल-सिम (नैनो) वीवो एस1 में 6.38 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। साथ में वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है। हैंडसेट में मीडियाटेक हीलियो पी65 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो वीवो का यह तीन रियर कैमरे के साथ आता है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.78 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ एफ/ 2.2 अपर्चर वाला वाइड-एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है। फोन में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।  

वीवो के इस स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई, ब्लूटूथ 5, यूएसबी ओटीजी, माइक्रो-यूएसबी और जीपीएस शामिल हैं। कंपनी ने 4,500 एमएएच की बैटरी दी है और इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। वीवो एस1 का डाइमेंशन 159.53×75.23×8.13 मिलीमीटर है और वज़न 179.5 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Quick in-display fingerprint scanner
  • Bundled 18W fast charger
  • Bad
  • Average CPU performance
  • Cameras could’ve been better
  • Micro-USB port
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.38 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी65

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
  2. PM Modi ने AI Impact Summit 2026 का किया उद्घाटन, 3 दिन चलेगा दुनिया का बड़ा AI समिट
  3. 17 फरवरी को भारत में आ रहा है Lava Bold N2, लॉन्च से पहले टीज किए स्पेसिफिकेशन्स
  4. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 17 फरवरी को भारत में आ रहा है Lava Bold N2, लॉन्च से पहले टीज किए स्पेसिफिकेशन्स
  2. PM Modi ने AI Impact Summit 2026 का किया उद्घाटन, 3 दिन चलेगा दुनिया का बड़ा AI समिट
  3. iPhone 17e से लेकर MacBook, iPad होंगे इस साल लॉन्च, जानें क्या है Apple का प्लान
  4. Lyne Startup 35 दमदार पावर बैंक लॉन्च, 10000mAh बैटरी और 20000mAh बैटरी के साथ दमदार फीचर्स
  5. लैपटॉप-फोन के लिए आया Portronics का 8-in-1 हब, HDMI और SSD दोनों सपोर्ट के साथ, जानें कीमत
  6. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
  7. दुनिया की 10000mAh बैटरी वाली टॉर्च, 2500 लुमेन तक फ्लैशलाइट के साथ भयंकर सर्दी में करेगी काम
  8. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
  9. Oppo K14x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G: देखें कौन सा फोन है बेस्ट
  10. Aadhaar PVC क्या है? जानें कैसे मिलेगा आपको, क्या हैं खासियतें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.