Vivo S1 Pro की कीमत हुई कम, जानें नया दाम

Vivo S1 Pro की कीमत अब 19,990 रुपये हो गई है। पहले हैंडसेट का दाम 20,990 रुपये था। Vivo India ने इसकी पुष्टि गैजेट्स 360 से कर दी है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 2 जुलाई 2020 17:19 IST
ख़ास बातें
  • Vivo S1 Pro में डायमंड आकार वाला क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर है वीवो एस1 प्रो में
  • 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है वीवो एस1 प्रो में

Vivo S1 Pro की अब भारत में कीमत 19,990 रुपये हो गई है

Vivo S1 Pro की कीमत भारत में कम की गई है। इस स्मार्टफोन के दाम में 1,000 रुपये की कटौती हुई है। अब ग्राहक इस हैंडसेट को 19,990 रुपये में खरीद पाएंगे। गौर करने वाली बात है कि अभी कुछ महीने पहले Vivo ने जीएसटी दरों में बदलाव के बाद अपने कई फोन की कीमतों में बदलाव किया था। याद रहे कि वीवो एस1 प्रो को भारत में डायमंड आकार वाले रियर कैमरा सेटअप और वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच के साथ जनवरी महीने में लॉन्च किया गया था। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। वीवो एस1 प्रो के तीन कलर वेरिएंट हैं और मार्केट में इसे Poco X2, Realme X3 और Oppo F15 जैसे हैंडसेट से चुनौती मिलती है।
 

Vivo S1 Pro price in India

वीवो एस1 प्रो की कीमत अब 19,990 रुपये हो गई है। पहले हैंडसेट का दाम 20,990 रुपये था। Vivo India ने इसकी पुष्टि गैजेट्स 360 से कर दी है। वैसे, इसकी जानकारी सबसे पहले मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम द्वारा दी गई थी।

गौर करने वाली बात है कि कीमत में कटौती के बाद Vivo S1 Pro अब अपने लॉन्च प्राइस में बिक रहा है। फोन की कीमत में मार्च महीने में भी कटौती हुई थी। इस वक्त फोन का दाम 18,990 रुपये हो गया था। हालांकि, जीएसटी दरों में बदलाव किए जाने के बाद कंपनी ने इसके दाम को बढ़ा दिया था।

Vivo India के ऑनलाइन स्टोर पर वीवो एस1 प्रो के तीनों कलर वेरिएंट नई कीमत में उपलब्ध हैं। हैंडसेट नए दाम में Amazon और Flipkart पर भी बिक रहा है।
Advertisement
 

Vivo S1 Pro specifications, features

डुअल-सिम (नैनो) वाला वीवो एस1 प्रो ग्लोबल वेरिएंट Android 9 Pie पर आधारित फनटच ओएस 9.2 पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.38 इंच का फुल-एचडी+ (2340×1080 पिक्सल) सुपर एमोलेड फुलव्यू डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5.9 है। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo S1 Pro में डायमंड आकार वाला क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। यहां एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर दिया गया है और 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर हैं, एक डेप्थ सेंसिंग और एक मैक्रो फोटोग्राफी के लिए। स्मार्टफोन में इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन भी है। फोन में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी मिलेगा। फ्रंट कैमरा एआई फेस ब्यूटी, एचडीआर, एआई पोर्ट्रेट लाइटनिंग और ग्रुप सेल्फी जैसे फीचर से लैस है।
Advertisement


Vivo S1 Pro की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, एफएम रेडियो और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।
Advertisement

Vivo ब्रांड के इस लेटेस्ट फोन में जान फूंकने के लिए 4,500 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 159.25x75.19x8.68 मिलीमीटर और वज़न 186.7 ग्राम है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stylish design
  • Good selfie camera
  • Vivid display
  • Solid battery life
  • Bad
  • Hybrid SIM slot
  • Underwhelming performance for the price
  • Rear cameras could be better
  • Funtouch OS feels bloated
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.38 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.