Vivo Nex 12 जून को होगा लॉन्च, वाकई में बिना बेज़ल वाला होगा यह फोन

वीवो के एपेक्स कंसेप्ट फोन को नाम मिल गया है। इस बहु-प्रतीक्षित बिना बेज़ल डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन Vivo Nex के नाम से जाना जाएगा।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 2 जून 2018 14:31 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Nex में आधी स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनिंग तकनीक से लैस होगी
  • वीवो एपेक्स 91 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आएगा
  • Vivo Apex का व्यवसायिक नाम होगा वीवो नेक्स
वीवो के एपेक्स कंसेप्ट फोन को नाम मिल गया है। इस बहु-प्रतीक्षित बिना बेज़ल डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन Vivo Nex के नाम से जाना जाएगा। पिछले हफ्ते Vivo ने जानकारी दी थी कि वह शंघाई में 12 जून को एक इवेंट आयोजित करने वाली है जहां एक बिना बेज़ल वाले डिस्प्ले से लैस स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा, जो इशारा था कि वीवो ऐपक्स कंसेप्ट फोन की ओर। हाल ही में आई कई रिपोर्ट से यही जानकारी सामने आई थी कि कंपनी रीब्रांडिंग पर काम कर रही है। याद रहे कि वीवो एपेक्स 91 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आएगा। इसमें आधी स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनिंग तकनीक से लैस होगी। इस कंसेप्ट फोन की पहली झलक मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2018 में मिली थी।

ताज़ा जानकारी उस पुरानी रिपोर्ट से पूरी तरह से मेल खाती है जिसमें इस बिना बेज़ल डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन का व्यवसायिक नाम वीवो नेक्स का दावा किया गया है। अब कंपनी ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर टीज़र पोस्टर जारी किया है जो Vivo Nex नाम के साथ लॉन्च की तारीख की पुष्टि करता है।
Advertisement

टीज़र के मुताबिक, रीब्रांड किया गया Vivo Apex स्मार्टफोन बिल्कुल ही नई तकनीक के साथ आएगा। यह इस स्मार्टफोन में आधी स्क्रीन में फिंगरप्रिंट स्कैनर, स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और अन्य एडवांस्ड तकनीक की ओर इशारा है। वीवो पर ही एक और पोस्ट में Vivo ने अपने नेक्स स्मार्टफोन के फीचर का ब्योरा दिया है। दूसरी तरफ, एक वीबो यूज़र ने चीन के एक रिटेल स्टोर की कुछ तस्वीरें सार्वजनिक कर दी हैं, जहां इस स्मार्टफोन के स्नैपड्रगैन 845 प्रोसेसर वेरिएंट को 6,998 चीनी युआन (करीब 73,200 रुपये) में बेचने की तैयारी है। इस हैंडसेट का एक सस्ता वेरिएंट होगा जिसमें पॉप-अप कैमरा नहीं दिया जाएगा। इसकी कीमत 4,998 चीनी युआन (करीब 52,300 रुपये होगी)। हालांकि, कीमत के साथ नज़र आने वाली तस्वीर को अब वीबो से हटा लिया गया है।

हाल ही में आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि वीवो अपने नेक्स स्मार्टफोन के दो वेरिएंट लॉन्च कर सकती है। ज़्यादा प्रीमियम वेरिएंट में टॉप पर पॉप अप फ्रंट कैमरा होगा। इसमें लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज होगी। इसकी कीमत 4,999 चीनी युआन (करीब 52,600 रुपये) होगी। वहीं, दूसरे वेरिएंट में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा जो 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। इसमें कोई पॉप अप कैमरा नहीं होगा। इसकी कीमत 40,000 रुपये के आसपास होगी।
Advertisement

वैसे, वीवो ने इस स्मार्टफोन के हार्डवेयर के बारे में बहुत ज़्यादा जानकारी नहीं दी है। एक पुरानी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि Vivo Apex में 5.99 इंच का 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले होगा। फुल-स्क्रीन यूज़र एक्सपीरियंस देने के लिए कंपनी ने वीवो एपेक्स में एंबियंट और प्रॉक्सिमिटी सेंसर को डिस्प्ले के अंदर इंबेड कर दिया है। Apex phone की एक और मज़ेदार खासियत है छिपा हुआ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है जो 0.8 सेकेंड में बॉडी से बाहर निकल कर आ जाता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo Nex, Vivo Apex, Vivo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  2. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  3. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  4. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  5. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  7. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  8. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  10. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.