50MP कैमरा सेंसर वाले Vivo Nex 5 में मिलेगा अंडर-डिस्प्ले 44MP का सेल्फी कैमरा!

एक टिप्सटर का कहना है कि Vivo Nex 5 फोन 66 वॉट वायर्ड और 40 वॉट वायरलेस फास्ट चार्जिंग क्षमता के साथ आएगा, तो वहीं दूसरे टिप्सटर का दावा है कि फोन में 120 वॉट वायर्ड चार्जिंग और 60 वॉट वायरलेस फास्ट चार्जिंग क्षमता दी जाएगी।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 7 अप्रैल 2021 11:38 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Nex 5 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर
  • वीवो नेक्स 5 में आईपी68 डस्ट एंड वाटर रसिस्टेंस रेटिंग मौजूद होगी
  • फोन की बैटरी 4,500 एमएएच की हो सकती है
Vivo Nex 5 स्मार्टफोन को अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरे और क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले के साथ साल 2021 की दूसरी तिमाही में लॉन्च किया जाएगा, जिसकी दावा दो टिप्सटर द्वारा किया गया है। टिप्सटर्स ने फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन की भी जानकारी दी है, लेकिन दोनों की चार्जिंग क्षमता की जानकारी अलग-अलग है। एक टिप्सटर का कहना है कि फोन 66 वॉट वायर्ड और 40 वॉट वायरलेस फास्ट चार्जिंग क्षमता के साथ आएगा, तो वहीं दूसरे टिप्सटर का दावा है कि फोन में 120 वॉट वायर्ड चार्जिंग और 60 वॉट वायरलेस फास्ट चार्जिंग क्षमता दी जाएगी।

Electrical Kurologist नामक टिप्सटर ने वीबो पोस्ट के माध्यम से फोन की जानकारी प्रदान की है, जिसकी सबसे पहले GSMArena द्वारा स्पॉट किया गया है। टिप्सटर के अनुसार, Vivo Nex 5 स्मार्टफोन में 6.78 इंच क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया जाएगा। इसके अलावा, फोन में अंडर डिस्प्ले सेलफी कैमरा दिया जाएगा, जो कि 32 मेगापिक्सल का होगा। पिछले की तरफ स्मार्टफोन में Samsung का GN2 1/1.12 इंच 50 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइज़ेशन के साथ स्थित होगा। इसके अलावा, फोन में अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी फीचर किया जाएगा, जो कि 50 मेगापिक्सल का होगा।

इसी टिप्सटर ने यह भी बताया है कि कथित वीवो फोन में 4,500 एमएएच की बैटरी दी जाएगी, जिसके साथ 66 वॉट वायर्ड और 40 वॉट वायरलेस फास्ट चार्जिंग क्षमता दी जाएगी। हालांकि, Bald Panda नामक टिप्सटर ने वीबो पर दावा किया है कि वीवो नेक्स 5 फोन में 120 वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 60 वॉट वायरलेस फास्ट चार्जिंग क्षमता दी जाएगी। दूसरे पोस्ट में कहा गया है कि फोन में आईपी68 डस्ट एंड वाटर रसिस्टेंस रेटिंग मौजूद होगी। Vivo ने फिलहाल इस कथित फोन से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी आधिकारिक नहीं की है।

वीवो ने हाल ही में Vivo X60t स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। यह फोन 6.5 इंच फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले व मीडियाटेक डायमेंसिटी 110 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस था। कंपनी ने इसके साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी थी।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo Nex 5, Vivo Nex 5 Specifications, Vivo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  2. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  3. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  4. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  5. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  6. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  7. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  8. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  9. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  10. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.