Vivo Nex 3S 5G लॉन्च होगा 10 मार्च को, कई फ्लैगशिप फीचर्स हो सकते हैं इसमें

नया हैंडसेट Vivo Nex 3 5G फोन का ही अपग्रेड वर्ज़न हो सकता है, जो बीते साल सितंबर में लॉन्च हुआ था।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 3 मार्च 2020 14:06 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Nex 3S 5G की लीक तस्वीर में नॉच नहीं है और बेजल्स न के बराबर
  • Vivo Nex 3S 5G, Vivo Nex 3 5G फोन का ही अपग्रेड वर्ज़न हो सकता है
  • Vivo के इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिया जा सकता है

Vivo Nex 3S 5G को फिलहाल भारत में लाए जाने की जानकारी नहीं

Vivo Nex 3S 5G चीन में 10 मार्च को लॉन्च होगा। यह जानकारी Vivo ने दी है। कंपनी ने इंटरनेट पर एक टीज़र पोस्ट किया है जिसमें फोन के सभी किनारों पर लगभग ना के बराबर बेज़ल नज़र आ रहे हैं। डिस्प्ले पर नॉच के लिए कोई कटआउट भी नहीं है। वीवो नेक्स 3एस की स्क्रीन के किनारे घुमावदार हैं। कुछ ऐसा ही डिज़ाइन हमें Vivo Nex 3 5G मॉडल में भी देखने को मिला था। जानकारी मिली है कि इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिया जाएगा।

Vivo ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Weibo पर ऐलान किया कि Vivo Nex 3S 5G फोन कंपनी के घरेलू मार्केट में 10 मार्च को लॉन्च होगा। यह लॉन्च इवेंट भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे शुरू होगा। नया हैंडसेट Vivo Nex 3 5G फोन का ही अपग्रेड वर्ज़न हो सकता है, जो बीते साल सितंबर में लॉन्च हुआ था। याद दिला दें कि इस फोन की अहम की खासियत थी वॉटरफॉल डिस्प्ले। इसमें कोई नॉच नहीं था। सेल्फी कैमरे के लिए कंपनी ने पॉप-अप तकनीक को इस्तेमाल किया था।
Advertisement

 लॉन्च की तारीख के अलावा कंपनी ने वीवो नेक्स 3एस 5जी के बारे में कुछ और नहीं बताया है।

दूसरी तरफ, V1950A मॉडल नंबर वाले एक Vivo फोन को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि यही हैंडसेट वीवो नेक्स 3एस 5जी है। एक TENAA लिस्टिंग के अनुसार, इस फोन में 6.89 इंच का अमोलेड डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम होगा। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प होंगे- 128 जीबी और 256 जीबी। लिस्टिंग की मानें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा होगा। यहां 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और दो 13 मेगापिक्सल के कैमरे होंगे। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेंसर मिलेगा। प्रतीत होता है कि ज़्यादातर स्पेसिफिकेशन वीवो नेक्स 3 5जी मॉडल वाले ही हैं, बस प्रोसेसर में अंतर है।
Advertisement

 TENAA की लिस्टिंग फोन के नए गोल्डन कलर वेरिएंट की ओर इशारा भी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.