Vivo Nex 3 की फोटो से 'वाटरफॉल डिस्प्ले' डिज़ाइन की मिली झलक

वीवो ने Vivo Nex 3 की तस्वीरें शेयर की हैं जिससे फोन के डिस्प्ले स्क्रीन और डिज़ाइन के बारे में पता चला है।

Vivo Nex 3 की फोटो से 'वाटरफॉल डिस्प्ले' डिज़ाइन की मिली झलक

Photo Credit: Weibo

Vivo Nex 3 की फोटो से 'वाटरफॉल डिस्प्ले' डिज़ाइन की मिली झलक

ख़ास बातें
  • Vivo iQoo Pro 5G से 22 अगस्त को उठ सकता है पर्दा
  • वीवो ब्रांड का यह फोन एंड्रॉयड पाई पर चलता है
  • Vivo Nex 3 की तस्वीर से मिली डुअल-एज डिस्प्ले की झलक
विज्ञापन
वीवो ने Vivo Nex 3 की तस्वीरें शेयर की हैं जिससे फोन के डिस्प्ले स्क्रीन और डिज़ाइन के बारे में पता चला है। फोन के दोनों साइड में घुमावदार किनारे हैं लेकिन फोन के ऊपरी और निचले हिस्से में बॉर्डर देखने को मिलेगा। इसके अलावा Vivo iQoo Pro 5G भी एंटूटू पर लिस्ट किया गया है जिससे फोन के कुछ अहम स्पेसिफिकेशन के बारे में पता चला है। फोन को हाल ही में लॉन्च किए गए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर के साथ लिस्ट किया गया है, साथ ही इसमें 8 जीबी तक रैम है।

सबसे पहले बात वीवो नेक्स 3 की। चीन की माइकोब्लॉगिंग साइट वीबो पर वीवो नेक्स के आधिकारिक अकाउंट से तस्वीरों को साझा किया गया है। तस्वीर से 'वाटरफॉल डिस्प्ले' डिज़ाइन की झलक देखने को मिली है। जैसा कि तस्वीर में दिख रहे है डिस्प्ले के ऊपर और निचले हिस्से में थोड़ा बॉर्डर है। यह हाल ही में सामने आई ओप्पो वाटरफॉल स्क्रीन से अलग है। फिलहाल इस बारे में जानकारी नहीं मिली है कि वीवो नेक्स 3 को कब तक लॉन्च किया जाएगा।

वीवो आईको प्रो 5G फोन को एंटूटू पर लिस्ट कर दिया गया है, लिस्टिंग से फोन के कुछ अहम स्पेसिफिकेशन के बारे में पता चला है। हैंडसेट का मॉडल नंबर V1916A लिस्ट किया गया है, लिस्टिंग से पता चला है कि फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता है और इसका डिस्प्ले रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। फोन में स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज है। एंटूटू पर फोन ने 497,179 प्वाइंट स्कोर किए हैं।

एंटूटू लिस्टिंग को वीबो पर बेंचमार्क साइट के आधिकारिक अकाउंट से शेयर किया गया है। यह भी इस बात का संकेत दे रहा है कि फोन को 22 अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है। एंटूटू वीबो पेज़ पर बताया गया है कि फोन F2FS फाइल सिस्टम, टर्बोराइट और HPB जैसी तकनीक से लैस होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »