Vivo Nex 3 और Vivo Nex 3 5G के स्पेसिफिकेशन लीक

Vivo Nex 3, Vivo Nex 3 5G Specifications: वीवो नेक्स 3 और वीवो नेक्स 3 5जी स्पेसिफिकेशन आधिकारिक लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं, जानें इनके बारे में।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 सितंबर 2019 17:49 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Nex 3, Nex 3 5G में हो सकता है 6.89 इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले
  • Qualcomm Snapdragon 855+ प्रोसेसर से हो सकते हैं लैस
  • Snapdragon X50 चिप के साथ आ सकता है वीवो नेक्स 5जी

Vivo Nex 3, Vivo Nex 3 5G Specifications: वीवो नेक्स 3 और वीवो नेक्स 3 5जी के स्पेसिफिकेशन लीक

Photo Credit: TENAA

Vivo Nex 3, Vivo Nex 3 5G: वीवो नेक्स 3 और वीवो नेक्स 3 5जी के आधिकारिक लॉन्च से पहले आगामी Vivo स्मार्टफोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट को छोड़कर दोनों ही डिवाइस के स्पेसिफिकेशन लगभग समान हैं। वीवो नेक्स 3 और वीवो नेक्स 3 5जी स्मार्टफोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो ये दोनों ही आगामी वीवो स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस हो सकते हैं। आइए अब आपको Vivo Nex 3 और Vivo Nex 3 5G के स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी मुहैया कराते हैं।

Vivo Nex 3, Vivo Nex 3 5G Specifications

चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर पोस्ट के अनुसार, दोनों ही आगामी वीवो स्मार्टफोन में 6.89 इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले होगा जिसका स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन 1080x2256 पिक्सल होगा। फोन के दो रैम और तीन स्टोरेज वेरिएंट हो सकते हैं, एक 8 जीबी/ 12 जीबी रैम और 128 जीबी/ 256 जीबी/ 512 जीबी स्टोरेज।

दोनों ही स्मार्टफोन में ऐड्रेनो 640 जीपीयू के साथ लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 855+ प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा Vivo Nex 3 5G को स्नैपड्रैगन एक्स50 चिप के साथ उतारा जा सकता है जो स्मार्टफोन में 5जी कनेक्टिविटी को ऐनेबल करेगा। Vivo Nex 3 और वीवो नेक्स 3 5जी स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 13 मेगापिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ दो अन्य कैमरा सेंसर भी दिए जा सकते हैं।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। टीना लिस्टिंग से पता चला है कि Vivo Nex 3 5G में जान फूंकने के लिए 4,410 एमएएच की बैटरी के अलावा डुअल-सिम सपोर्ट, जीपीएस और ब्लूटूथ शामिल है। लिस्टिंग में कहा गया है कि फोन की लंबाई-चौड़ाई 167.44x76.14x9.4 मिलीमीटर है। वीवो नेक्स 3 स्मार्टफोन को भी इस महीने चीन में उतारा जा सकता है लेकिन फिलहाल सटीक रिलीज़ डेट से पर्दा उठना अभी बाकी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo Nex 3, vivo nex 3 features, Vivo Nex 3 5G, Vivo

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.