Vivo iQoo Neo 855 लॉन्च, स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है इसमें

Vivo iQoo Neo 855 तीन रियर कैमरे, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 8 जीबी तक रैम के साथ आता है। वीवो आइको नियो 855 को भारत में लॉन्च किए जाने के संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 25 अक्टूबर 2019 15:50 IST
ख़ास बातें
  • एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9 पर चलता है Vivo iQoo Neo 855
  • Vivo iQoo Neo 855 तीन रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन है
  • वीवो आइको नियो 855 में 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है

Vivo iQoo Neo 855 की बैटरी है 4,500 एमएएच की

Vivo ने चीनी मार्केट में नया स्मार्टफोन Vivo iQoo Neo 855 लॉन्च किया है। यह फोन स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ आता है और यह 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इन अपग्रेड के अलावा वीवो आइको नियो 855 के स्पेसिफिकेशन इस साल ही लॉन्च किए गए Vivo iQoo Neo से मेल खाते हैं। वीवो आइको नियो को इस साल जुलाई महीने में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और 22.5 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च किया गया था।
 

Vivo iQoo Neo 855 price

वीवो आइको नियो 855 की कीमत 1,998 चीनी युआन (करीब 20,000 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल का है।  फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को 2,298 चीनी युआन (करीब 23,000 रुपये) में बेचा जाएगा। वीवो के इस स्मार्टफोन के 8 जीबी + 128 जीबी मॉडल और 8 जीबी + 256 जीबी मॉडल क्रमशः 2,498 चीनी युआन (करीब 25,000 रुपये) और 2,698 चीनी युआन (करीब 27,000 रुपये) में बेचे जाएंगे। Vivo ने इस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है।
 

Vivo iQoo Neo 855 specifications

डुअल-सिम वीवो आइको नियो 855 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9 पर चलता है। इसमें 6.38 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है और यह 90 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। यह ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम और एड्रेनो 640 जीपीयू से लैस है।

Vivo ने अपने इस फोन में तीन रियर कैमरे दिए हैं। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ /1.79 है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल वाइड-एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला डुअल पिक्सल टेक्नोलॉजी से लैस 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। फ्रंट कैमरा एआई ब्यूटीफिकेशन और फेस अनलॉक को सपोर्ट करता है।
Advertisement

Vivo iQoo Neo 855 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक है। यह 4,500 एमएएच की बैटरी, 33 वॉट फास्ट चार्जिंग, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम ऑडियो जैक के साथ आता है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ, जीपीएस और 4जी वीओएलटीई शामिल हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन  159.53x75.23x8.13 मिलीमीटर है और वज़न 198.5 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.38 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4420 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo iQoo Neo 855, Vivo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.