वीवो कार्निवल सेलः अमेज़न पर छूट के साथ मिल रहे ये वीवो स्मार्टफोन

ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न इंडिया पर वीवो कार्निवल का आयोजन किया गया है। इस कार्निवल में वीवो के स्मार्टफोन पर 3,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। कार्निवल 12 मार्च से शुरू होकर 14 मार्च तक चलेगा।

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 12 मार्च 2018 11:16 IST
ख़ास बातें
  • ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न इंडिया पर वीवो कार्निवल का आयोजन
  • कार्निवल में वीवो के स्मार्टफोन पर 3,000 रुपये तक की छूट
  • छूट में एक्सचेंज ऑफर और नो कॉस्ट ईएमाई के विकल्प
ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न इंडिया पर वीवो कार्निवल का आयोजन किया गया है। इस कार्निवल में वीवो के स्मार्टफोन पर 3,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। कार्निवल 12 मार्च से शुरू होकर 14 मार्च तक चलेगा। छूट में एक्सचेंज ऑफर और नो कॉस्ट ईएमाई के विकल्प भी ग्राहकों को दिए जा रहे हैं। कार्निवल में मनीष मल्होत्रा की ख़ास डिज़ाइन वाला वीवो वी7 प्लस (लिमिटेड एडिशन) 2,000 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट पर मिल रहा है। हैंडसेट की असल कीमत जहां 22,990 रुपये है। ऑफर के बाद यह यूज़र को 20,990 रुपये में मिलेगा। यदि आप किसी पुराने फोन को इससे एक्सचेंज करते हैं तो 3,000 रुपये की अतिरिक्त छूट यहां दी जा रही है।

वेबसाइट पर कंपनी ने यूज़र को एक्सचेंज ऑफर और नो कॉस्ट ईएमआई विकल्प तो दिए ही हैं। साथ ही बुक माय शो के कपल मूवी वाउचर भी यहां ऑफर किए गए हैं।
Advertisement

वीवो वी7 की बात करें तो फोन की वास्तविक कीमत 18,990 रुपये है, जो यहां 16,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें यूज़र को 3000 रुपये की अतिरिक्त एक्सचेंज छूट दी जाएगी। वी7 प्लस के लिए भी आपको 21,990 ना देकर 19,990 रुपये अदा करने हैं। 3,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट यहां भी लागू होगा। वी5 एस यहां 15,990 रुपये में खरीदा जा सकता है, जिसकी असल कीमत 18,990 रुपये है। इस हैंडसेट पर अतिरिक्त 2,000 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट है। वहीं, अगर आप वाई69 खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपको यह हैंडसेट 14,990 की जगह 13,990 रुपये में ही मिल जाएगा। 3,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट इस हैंडसेट पर लागू होगा।

वीवो वाई55 एस की कीमत 11,990 रुपये ना होकर यहां 10,990 रुपये है। साथ में 2,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट भी दिया जाएगा। बात वाई 53 की तो यह हैंडसेट छूट के बाद 8,490 रुपये में मिल रहा है। इसकी वास्तविक कीमत 9,990 रुपये है। इस फोन पर 1,500 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट है। छूट के साथ मिल रहे वीवो के स्मार्टफोन की सारी जानकारी आप यहां से ले सकते हैं। साथ ही नियम व शर्तों के साथ मिल रही छूट का लाभ उठा सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: amazon, vivo carnival, vivo, vivo sale, vivo smartphone
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.