Vivo ने सस्ते स्मार्टफोन Vivo Y78 (t1), Y78m (t1) किए लॉन्च, 12GB रैम, 50MP कैमरा से हैं लैस

Vivo Y78 5G में 6.64 इंच Full HD+ IPS LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2388×1080 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 अक्टूबर 2023 09:19 IST
ख़ास बातें
  • प्रोसेसर को छोड़कर ये स्मार्टफोन समान स्पेसिफिकेशंस के साथ आते हैं
  • नए मॉडल केवल 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में आते हैं
  • नए मॉडल्स में MediaTek Dimensity 6020 चिपसेट आता है

Vivo Y78 t1 एडिशन 12 जीबी रैम और 256 स्टोरेज में पेश किया गया है।

Photo Credit: Vivo China

Vivo ने स्मार्टफोन मार्केट में अपने दो और सस्ते फोन लॉन्च कर दिए हैं। ये हैं Vivo Y78 (t1) और Vivo Y78m (t1) फोन। Vivo Y78 और Vivo Y78m को कंपनी पहले ही लॉन्च कर चुकी थी। अब इन दोनों स्मार्टफोन के डाउनग्रेडेड वर्जन पेश किए गए हैं। इसलिए इन्हें t1 एडिशन नाम दिया गया है। प्रोसेसर को छोड़कर ये स्मार्टफोन बाकी सभी स्पेसिफिकेशंस समान रूप से कैरी करते हैं। डिस्प्ले संबंधित भी कुछ बदलाव किए गए हैं। आइए जानते हैं इन नए लॉन्च हुए स्मार्टफोन्स के बारे में। 

Y78 फोन 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के अलावा 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज में आता है। वहीं, Y78m केवल 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में आता है। अब कंपनी ने इनके t1 एडिशन लॉन्च किए हैं जिसमें प्रोसेसर को छोड़ कर सभी स्पेसिफिकेशन समान हैं। चूंकि, नए मॉडल हैं इसलिए कंपनी ने इनको कलर भी अलग दिया है। साथ ही नए मॉडल केवल 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में आते हैं। कीमत 1999 युआन (लगभग 23,000 रुपये) बताई गई है। 
Advertisement

Vivo Y78 और Vivo Y78m में कंपनी ने MediaTek Dimensity 7020 का इस्तेमाल किया था। इनमें 6.64 इंच सेंटर पंच होल डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 60Hz से 120Hz तक रिफ्रेश रेट का सपोर्ट है। वहीं, नए लॉन्च हुए Vivo Y78 (t1) एडिशन में प्रोसेसर के साथ ही रिफ्रेश रेट भी बदल गया है। नए मॉडल्स में MediaTek Dimensity 6020 चिपसेट आता है। इनमें कंपनी ने 60Hz तक ही रिफ्रेश रेट दिया है। इसके अलावा अन्य स्पेसिफिकेशन वही बताए गए हैं। एक नजर इनके अन्य स्पेसिफिकेशंस पर डाल लेते हैं। 
 

Vivo Y78 Specifications

Vivo Y78 5G में 6.64 इंच Full HD+ IPS LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2388×1080 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Origin OS 3 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का बोकेह सेंसर दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। 
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, ड्यूल बैंड वाई-फाई और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए Y78 5G में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और AI फेस अनलॉक दिया गया है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.64 इंच

प्रोसेसर

MediaTek Dimensity 7020

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo Y78, Vivo Y78m, Vivo Y78m Specifications

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  2. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  2. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  3. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
  4. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  5. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  6. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
  7. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
  8. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं डुअल Sony LYT-L910 कैमरा 
  9. URBAN लाया नया फिटनेस बैंड, 45 घंटे चलेगी बैटरी, साथ में ईयरबड्स भी
  10. Instagram पर AI करेगा आयु की पहचान, फिर दिखाएगा कंटेंट, झूठ होने पर करेगा अकाउंट ब्लॉक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.