Vivo का नया फोन 8 जीबी रैम के साथ गीकबेंच पर हुआ लिस्ट, और भी स्पेसिफिकेशन लीक

Geekbench बेंचमार्किंग साइट ने Vivo 2004 नाम के साथ एक वीवो मॉडल को लिस्ट किया है। लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 23 जून 2020 19:36 IST
ख़ास बातें
  • Vivo 2004 में शामिल है Snapdragon 675 चिपसेट और 8 जीबी रैम
  • Android 10 पर काम करता है आगामी वीवो फोन
  • इन्हीं स्पेसिफिकेशन के साथ Vivo V19 Neo फिलीपींस में हो चुका है लॉन्च

Vivo V19 Neo को हाल ही में फिलीपींस में लॉन्च किया गया था

एक अज्ञात Vivo '2004' फोन गीकबेंच पर देखा गया है। बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट किए गए इस आगामी फोन की मुख्य स्पेसिफिकेशन 8 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट है। कोई स्पष्टता नहीं है कि यह फोन आखिर किस नाम से लॉन्च किया जा सकता है, लेकिन यदि हम अटकलें लगाएं, तो यह Vivo V19 सीरीज़ का एक और मॉडल हो सकता है। Vivo V19 Neo को पिछले हफ्ते फिलीपींस में इसी प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया था। हो सकता है कंपनी इस फोन को अन्य देशों में किसी अन्य नाम से पेश करें और गीकबेंच पर लिस्टेड फोन यही स्मार्टफोन हो।

Geekbench बेंचमार्किंग साइट ने Vivo 2004 नाम के साथ एक वीवो मॉडल को लिस्ट किया है। लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। वीवो 2004 को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 675 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ लिस्ट किया गया है। इसके अलावा, फोन में 8 जीबी रैम होगी और प्रोसेसर 1.8 गीगाहर्ट्ज़ की बेस फ्रीक्वेंसी पर काम करेगा। इस लिस्टिंग में फोन को बेंचमार्क स्कोर भी दिया गया है, जिसमें फोन ने सिंगल-कोर टेस्ट में 552 अंक और मल्टी-कोर टेस्ट में 1703 अंक हासिल किए हैं।
Advertisement

Vivo 2004 की इन सभी स्पेसिफिकेशन वाला एक फोन Vivo V19 Neo के नाम से पिछले हफ्ते फिलीपींस में लॉन्च हुआ था। याद दिला दें कि वीवो वी19 नियो के समान स्पेसिफिकेशन वाला फोन मार्च में इंडोनेशिया में Vivo V19 के नाम से लॉन्च हुआ था। भारत में लॉन्च किया गया Vivo V19 इंडोनेशियन मॉडल की तुलना में कुछ बदलावों के साथ आया था। काफी संभावना है कि यह मॉडल Vivo V19 Neo या Vivo V19 इंडोनेशिया मॉडल का एक और रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है।

हाल ही में लॉन्च हुए वीवो वी19 नियो के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत फिलीपींस में PHP 17,999 (लगभग 27,200 रुपये) रखी गई है। फोन के मुख्य स्पेसिफिकेशन में 4,500mAh बैटरी, एक डुअल होल-पंच वाला डिस्प्ले और पीछे एक क्वाड कैमरा सेटअप शामिल हैं। इसका वीवो वी 19 सीरीज़ का एक हिस्सा होना फिलहाल हमारी ओर से केवल अटकलें मात्र हैं। ऐसा हो सकता है कि Vivo 2004 पूरी तरह से एक अलग डिवाइस है। यह फोन वीवो की 'Y' सीरीज़ या 'Z' सीरीज़ का भी हिस्सा हो सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo 2004, Vivo 2004 Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.