• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 50MP सेल्फी कैमरा वाले Vivo स्मार्टफोन पर 4500 रुपये का डिस्काउंट, चेक करें फुल डील

50MP सेल्फी कैमरा वाले Vivo स्मार्टफोन पर 4500 रुपये का डिस्काउंट, चेक करें फुल डील

50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा वाला फोन सस्ते में खरीदने का सोच रहे हैं तो Vivo V50 बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

50MP सेल्फी कैमरा वाले Vivo स्मार्टफोन पर 4500 रुपये का डिस्काउंट, चेक करें फुल डील

Photo Credit: Vivo

Vivo V50 में 6.77 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Vivo V50 में 6.77 इंच की क्वाड कर्व्ड FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo V50 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Vivo V50 में 6000mAh की बैटरी है जो 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
विज्ञापन
50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा वाला फोन सस्ते में खरीदने का सोच रहे हैं तो Vivo V50 बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इस वक्त रिटेल साइट विजय सेल्स Vivo V50 पर भारी डिस्काउंट की पेशकश कर रहा है, जिसमें कीमत में कटौती के साथ-साथ धांसू बैंक ऑफर शामिल है। आइए Vivo V50 पर मिलने वाले डिस्काउंट और ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Vivo V50 Offers, Discount


Vivo V50 का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट विजय सेल्स पर 32,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि इसी साल फरवरी में समान वेरिएंट 34,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की बात करें तो कोटक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (2500 रुपये तक) पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत 30,499 रुपये हो जाएगी। यह फोन लॉन्च कीमत से कुल 4500 रुपये सस्ता मिल रहा है।


Vivo V50 Specifications


Vivo V50 में 6.77 इंच की क्वाड कर्व्ड FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2392 × 1080 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस फोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन 6000mAh की बैटरी से लैस है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर काम करता है। 

कैमरा सेटअप के लिए V50 के रियर में f/1.88 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.0 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल ऑटोफोकस फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन के मामल में फोन की लंबाई 163.29 मिमी, चौड़ाई 76.72 मिमी, मोटाई 7.39 मिमी और वजन 199 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट 2.0 शामिल है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Slim and stylish IP69-rated design
  • Smooth software experience
  • Bright quad-curved AMOLED display
  • Good battery life
  • Fast charging
  • कमियां
  • Not ideal for serious gaming
  • Camera performance is a mixed bag
डिस्प्ले6.77 इंच
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 7 Gen 3
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1080x2392 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »