Videocon Z55 Dash फोन में है 8 मेगापिक्सल का कैमरा, कीमत 8,499 रुपये

Videocon Z55 Dash फोन में है 8 मेगापिक्सल का कैमरा, कीमत 8,499 रुपये
विज्ञापन
वीडियोकॉन (Videocon) ने गुरुवार को अपना ज़ेड55 डैश (Z55 Dash) स्मार्टफोन लॉन्च किया। कंपनी ने बताया कि इस स्मार्टफोन को भारत में डिज़ाइन किया गया है। इस स्मार्टफोन की कीमत 8,499 रुपये रखी गई है, हालांकि यह एक्सलूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर 6,490 रुपये में उपलब्ध है। वीडियोकॉन ज़ेड55 डैश (Videocon Z55 Dash) ब्लैक/व्हाइट और व्हाइट/क्रोम कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

एंड्रॉयड 4.4.2 किटकैट (Android 4.4.2 KitKat) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला Videocon Z55 Dash स्मार्टफोन एक डुअल-सिम डिवाइस है। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 pixels) IPS डिस्प्ले है। इसमें Dragontrail X Glass प्रोटेक्शन मौजूद है। हैंडसेट में 1.4GHz octa-core प्रोसेसर के साथ 1GB का रैम (RAM) मौजूद होगा। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 8GB है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32GB तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

Videocon Z55 Dash में 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है जिसके साथ एलईडी फ्लैश भी मौजूद है। डिवाइस में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। रियर कैमरे को Corning Glass के द्वारा बनाया गया है जिसमें डुअल एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग मौजूद है। कनेक्टिविटी की बात करें स्मार्टफोन में ब्लूटूथ 4.0, वाई-फाई, माइक्रो-यूएसबी, GPRS/ EDGE, GPS/ A-GPS और 3G सपोर्ट मौजूद है। हैंडसेट में 2200mAh की बैटरी है। डिवाइस में एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी दिया गया है।
हैंडसेट V-Safe ऐप के साथ प्रीलोडेड आता है, जिसे इमरजेंसी के दौरान दोस्तों और परिवावालों से संपर्क साधने के लिए डिजाइन किया गया है। इसके अलावा स्मार्टफोन के साथ V-Secure एंटीवायरस ऐप का 90 दिन का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »