वीडियोकॉन ने लॉन्च किए दो बजट एंड्रॉयड स्मार्टफोन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 सितंबर 2015 18:50 IST
वीडियोकॉन ने अपने इनफिनियम ब्रांड के तहत के दो नए स्मार्टफोन इनफिनियम ज़ेड51क्यू स्टार और इनफिनियम ज़ेड51 पंच लॉन्च किया है। इन हैंडसेट की कीमत क्रमशः 5,490 व 5,999 रुपये हैं और ये ऑनलाइन रिटेल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं।

दोनों स्मार्टफोन के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं, फ़र्क सिर्फ कैमरा सेटअप और बैटरी का है। दोनों इनफिनियम स्मार्टफोन डुअल-सिम डुअल स्टैंडबाय फीचर के साथ आएंगे। एंड्रॉयड 4.4.2 किटकैट ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले इन डिवाइस में 5 इंच का एफडबल्यूजीए (480x854 पिक्सल) आईपीएस रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। स्मार्टफोन 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर और 1 जीबी रैम के साथ आएंगे। इनफिनियम ज़ेड51क्यू स्टार और इनफिनियम ज़ेड51 पंच की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। दोनों ही डिवाइस में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस, ए-जीपीएस, ब्लूटूथ, एफएम रेडियो और 3जी वायरलेस कनेक्टिविटी है।
वीडियोकॉन इनफिनियम ज़ेड51क्यू स्टार में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल ऑटोफोकस रियर कैमरा है। इसमें 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। डिवाइस को पावर देने के लिए मौजूद है 2000 एमएएच की बैटरी।
Advertisement

(पढ़ें: वीडियोकॉन इनफिनियम ज़ेड51क्यू स्टार बनाम इनफीनियम ज़ेड51 पंच)

वहीं, वीडियोकॉन इनफिनियम ज़ेड51 पंच में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है और साथ में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। स्मार्टफोन में 3000 एमएएच की बैटरी है। दोनों ही स्मार्टफोन पर वी-सेफ ऐप पहले से इंस्टॉल होगा। यह ऐप आपातकालीन परिस्थितियों में यूज़र को अपने सगे-संबंधियों से संपर्क साधने में मदद करता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  2. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  3. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  4. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  5. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  6. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  7. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  8. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  9. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  10. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.