2.3 करोड़ रुपये वाले इस फोन की होगी हैलिकॉप्टर से डिलिवरी

लग़्जरी फोन ब्रांड वर्टू ने एक नया लिमिटेड एडिशन फ़ीचर फोन सिग्नेचर कोबरा पेश किया है। नए Vertu Signature Cobra लिमिटेड एडिशन की कीमत जानकार आप चौंक जाएंगे।

2.3 करोड़ रुपये वाले इस फोन की होगी हैलिकॉप्टर से डिलिवरी
ख़ास बातें
  • नया लिमिटेड एडिशन फ़ीचर फोन सिग्नेचर कोबरा पेश किया गया
  • वर्टू सिग्नेचर कोबरा फ़ीचर फोन की सबसे अहम खासियत इसका डिज़ाइन है
  • वर्टू सिग्नेचर कोबरा फ़ीचर फोन में और भी कई रत्न लगे होंगे
विज्ञापन
लग़्जरी फोन ब्रांड वर्टू ने एक नया लिमिटेड एडिशन फ़ीचर फोन सिग्नेचर कोबरा पेश किया है। नए Vertu Signature Cobra लिमिटेड एडिशन की कीमत जानकार आप चौंक जाएंगे। इसकी कीमत 2.47 मिलियन चीनी युआन है जो भारतीय मुद्रा में करीब 2.3 करोड़ रुपये है। इस फ़ीचर फोन को चीनी मार्केट में स्थानीय ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के ज़रिए बेचा जाएगा।

वर्टू सिग्नेचर कोबरा को खरीदने के लिए सबसे पहले 1000 चीनी युआन (करीब 10,000 रुपये) का डाउनपेमेंट करना होगा। इसके बाद इच्छुक ग्राहकों को बाकी राशि फोन पाने से पहले देना होगा। अब जब फोन की कीमत इतनी ज्यादा है तो ग्राहकों के लिए कुछ स्पेशल भी होगा। वर्टू का यह फ़ीचर फोन ग्राहकों तक हैलीकॉप्टर के ज़रिए पहुंचाया जाएगा। कीमत को देखते हुए इसमें कुछ भी चौंकाने वाला नहीं है।

वर्टू ने जानकारी दी है कि नए सिग्नेचर कोबरा फोन के सिर्फ 8 यूनिट दुनियाभर में उपलब्ध होंगे। गिज़चाइना की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में सिर्फ एक वर्टू सिग्नेचर कोबरा फोन उपलब्ध कराया जाएगा। अफसोस की बात यह है कि इस फ़ीचर फोन के बारे में और कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है।

वर्टू सिग्नेचर कोबरा फ़ीचर फोन की सबसे अहम खासियत इसका डिज़ाइन है। इसे फ्रांस के ज्वैलरी ब्रांड बोशरोन द्वारा बनाया गया है। अन्य खासियतों में 439 रुबी हैं जिन्हें कोबरा के डिज़ाइन में लगाया गया है। नाम से ही साफ है कि इस फोन में कोबरा डिज़ाइन है, वो भी फ्रंट पैनल पर। कोबरा के आंखों में दो पन्ना पत्थर लगे हैं। वर्टू फोन में और भी कई रत्न लगे होंगे। डिज़ाइन के मामले में नए वर्टू सिग्नेचर कोबरा लिमिटेड दिखने में कंपनी के ही सिग्नेचर फोन से काफी मेल खाता है।

गिज़चाइना की रिपोर्ट के मुताबिक, नए वर्टू फोन में 388 अलग पुर्जे हैं। और इसे यूनाइटेड किंगडम में एसेंबल किया गया है। जानकारी दी गई है कि इस फोन को हाथों से बनाया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  5. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  7. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  9. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »