• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • लैपटॉप ब्रांड के तौर पर मशहूर वायो ने लॉन्च किया अपना पहला विंडोज स्मार्टफोन

लैपटॉप ब्रांड के तौर पर मशहूर वायो ने लॉन्च किया अपना पहला विंडोज स्मार्टफोन

लैपटॉप ब्रांड के तौर पर मशहूर वायो ने लॉन्च किया अपना पहला विंडोज स्मार्टफोन
विज्ञापन
लैपटॉप बनाने के लिए मशहूर जापान की टेक्नोलॉजी कंपनी वायो ने नया विंडोज फोन लॉन्च किया है। वायो फोन बिज़ स्मार्टफोन माइक्रोसॉफ्ट के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज 10 मोबाइल से लैस है।

वायो फोन बिज़ (वीपीबी0511एस) कंपनी का दूसरा स्मार्टफोन है। याद दिला दें कि कंपनी ने पिछले साल एंड्रॉयड पर चलने वाले वायो फोन (वीए-10जे) लॉन्च किया था।

फोन बिज़ में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है। इस हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन मिंडरेंज सेगमेंट वाले हैं। स्मार्टफोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 617 ऑक्टा-कोर चिपसेट, 3 जीबी रैम और 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है। यूज़र इसमें 64 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल कर सकेंगे।
 
vaio phone biz body

वायो फोन बिज़ में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। यह 4जी एलटीई, 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.0 और अन्य स्टेंडर्ड कनेक्टिविटी फ़ीचर से लैस है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह हैंडसेट विंडोज 10 मोबाइल पर चलेगा। मिड रेंज हार्डवेयर होने के बावजूद कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन कॉन्टिनम को सपोर्ट करेगा। इस डिवाइस की मदद से यूज़र अपने स्मार्टफोन को टीवी या किसी मॉनीटर से कनेक्ट करके कंप्यूटर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

वायो फोन बिज़ स्मार्टफोन सिल्वर कलर में मिलेगा। वायो का कहना है कि वह इस स्मार्टफोन की बिक्री जापान में अप्रैल महीने से शुरू करेगी। इसकी कीमत 430 डॉलर (करीब 29,000 रुपये) के बराबर होगी। यह देखना रोचक होगा कि कंपनी द्वारा एंड्रॉयड की जगह विंडोज 10 मोबाइल हैंडसेट लॉन्च करने की रणनीति कितनी सफल होती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  2. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  8. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  9. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  10. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »