iPhone 14 में सिम ट्रे नहीं होने से यूजर्स निराश, सोशल मीडिया पर मीम्‍स की बाढ़! आप भी पढ़ें ये मजेदार कमेंट

इस फीचर पर भारत में भी रिएक्‍शन देखने को मिला है। एक भारतीय यूजर ने इस बात पर राहत जताई कि कंपनी ने सिर्फ अमेरिकी मार्केट के लिए eSIMS लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 8 सितंबर 2022 14:17 IST
ख़ास बातें
  • नए आईफोन्‍स में eSIM पर लोग रिएक्‍शन दे रहे हैं
  • कई यूूजर्स फ‍िजिकल सिम स्‍लॉट हटाए जाने से नाखुश हैं
  • अमेरिका में आईफोन के नए मॉडल्‍स में सिम ट्रे नहीं होगी

सोशल मीडिया पर नो eSim हैशटेग के साथ यूजर अपनी राय जाहिर कर रहे हैं।

Apple की iPhone 14 सीरीज का ग्‍लोबल लॉन्‍च हो गया है। ऐपल स्मार्टफोन की लेटेस्‍ट सीरीज में 4 मॉडल शामिल किए गए हैं। इनमें iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max शामिल हैं। कंपनी ने बुधवार को 'फार आउट' इवेंट का आयोजन किया था। इसमें बताया गया कि लेटेस्‍ट स्मार्टफोन अमेरिका में वाई-फाई के बिना ई-सिम एक्टिवेशन के साथ आएंगे। इसका मतलब है कि अमेरिका में पहली बार आईफोन के नए मॉडल्‍स में सिम ट्रे नहीं होगी। वहीं, यूजर्स एक बार में दो eSIM का इस्तेमाल कर सकेंगे।

eSIM की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘अगले आईफोन में माइक्रोफोन नहीं होगा। आपको सीधे उस व्यक्ति के पास जाना होगा, जिससे आप बात करना चाहते हैं।' 
एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘जल्द ही यह iPhone के बजाए एक ई-फोन होगा। आपके पास NFT की तरह एक डिजिटल कॉपी होगी'। घाना के एक यूजर ने लिखा, ‘कल्पना कीजिए कि आप US से नया आईफोन 14 खरीदकर अपने घर घाना पहुंचते हैं और आप इसका इस्तेमाल नहीं कर सकते, क्योंकि हमारे यहां ई-सिम इस्‍तेमाल नहीं करते हैं। प्रीमियम आंसू।'

इस फीचर पर भारत में भी रिएक्‍शन देखने को मिला है। एक भारतीय यूजर ने इस बात पर राहत जताई कि कंपनी ने सिर्फ अमेरिकी मार्केट के लिए eSIMS लॉन्च किया है। उन्‍होंने ल‍िखा, ‘यह जानकर बहुत अच्छा लगा कि केवल US में iPhone 14 सीरीज सिम ट्रे के साथ नहीं आएगी। भारत के मामले में यह बहुत अप्र‍िय हो सकता है। हम अभी तक ई-सिम के लिए तैयार नहीं हैं।'
Advertisement

सोशल मीडिया पर नो eSim हैशटेग के साथ यूजर अपनी राय जाहिर कर रहे हैं। एक निराश यूजर ने लिखा, ‘क्या लोगों को पता है कि #iPhone14 में #nosimtray का क्या मतलब है? हमारे जैसे लोगों का क्‍या, जो विदेश यात्रा करते हैं? ऐसा लगता है कि मुझे कोई iPhone 13 के बाद कोई iPhone नहीं मिल रहा है । नो #eSim प्लीज।'

बहरहाल, इंडिया में iPhone 14 के दाम 79,900 रुपये से शुरू होते हैं, जबकि आईफोन 14 प्लस की कीमत 89,900 रुपये से शुरू होती है। वहीं, iPhone 14 Pro की कीमत 1,29,900 रुपये से शुरू होती है और iPhone 14 प्रो मैक्स 1,39,900 रुपये से शुरू होता है। Apple ने बताया है कि iPhone 14 के प्री-ऑर्डर 9 सितंबर से शुरू होंगे। आईफोन 14 की बिक्री 16 सितंबर से शुरू होगी और आईफोन 14 प्लस की बिक्री 7 अक्टूबर से शुरू होगी।
Advertisement

 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  3. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  7. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  11. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.