URBN के इस नए 25,000mAh Power Bank में मिलेगा 100W आउटपुट, एक साथ फास्ट चार्ज होंगे कई फोन; जानें कीमत

URBN Mega Stack 25,000mAh Power Bank भारत में लॉन्च हुआ है। इसमें 100W आउटपुट, USB-C केबल और Digital Display दिया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 सितंबर 2026 10:18 IST
ख़ास बातें
  • URBN Mega Stack में 25,000mAh की बैटरी दी गई है
  • पावर बैंक 100W आउटपुट और 65W इनपुट सपोर्ट करता है
  • इसमें बिल्ट-इन USB-C केबल और Digital Display मिलता है

Photo Credit: URBN

URBN ने भारत में नया Mega Stack 25,000mAh Power Bank लॉन्च किया है। UPR305 मॉडल वाला यह पावर बैंक 100W तक पावर आउटपुट सपोर्ट करता है और इसमें बिल्ट-इन USB-C केबल भी दी गई है। इसमें USB-C पोर्ट और USB-A पोर्ट के साथ एक साथ तीन डिवाइस चार्ज करने का ऑप्शन मिलता है। पावर बैंक में 25,000mAh की Lithium-Polymer बैटरी दी गई है, जबकि इसका वजन 430.30 ग्राम है। इसमें Digital Display भी दिया गया है, जो चार्जिंग से जुड़ी जानकारी और बैटरी प्रतिशत दिखाता है।

URBN Mega Stack 25,000mAh Power Bank की कीमत 4,999 रुपये रखी गई है और इसके साथ 6 महीने की वारंटी मिलती है। इसे UrbnWorld.com और Amazon के जरिए खरीदा जा सकता है। कंपनी की वेबसाइट पर फिलहाल यह पावर बैंक 5,499 रुपये में लिस्टेड है, जबकि इसकी लिस्टेड ओरिजिनल कीमत 9,999 रुपये दिखाई गई है। यह Black और Grey कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

Advertisement

URBN Mega Stack में 25,000mAh की Lithium-Polymer बैटरी दी गई है, जिसकी रेटेड क्षमता 3.85V और 96.25Wh है। पावर बैंक का USB-C पोर्ट और बिल्ट-इन USB-C केबल अलग-अलग इस्तेमाल करने पर 100W तक आउटपुट देते हैं। इसमें 5V/3A, 9V/3A, 12V/3A, 15V/3A और 20V/5A जैसे आउटपुट मोड मिलते हैं। USB-A पोर्ट 22.5W तक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।

इस पावर बैंक में USB-C पोर्ट, बिल्ट-इन USB-C केबल और USB-A पोर्ट के रूप में तीन आउटपुट दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, तीनों आउटपुट का एक साथ इस्तेमाल करके तीन डिवाइस चार्ज किए जा सकते हैं, हालांकि इस स्थिति में कुल पावर शेयर होकर अधिकतम 20W तक सीमित रहती है। पावर बैंक Power Delivery 3.0, PPS 100W तक, Quick Charge 4+/3.0/2.0, Apple 20W/2.4A और Samsung के चार्जिंग प्रोटोकॉल को सपोर्ट करता है।

URBN Mega Stack को बिल्ट-इन USB-C केबल से 60W तक और USB-C पोर्ट से 65W तक चार्ज किया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, 65W चार्जर से पावर बैंक को करीब 2 से 3 घंटे में रिचार्ज किया जा सकता है, जबकि 12W एडाप्टर से इसे चार्ज होने में करीब 10 से 11 घंटे लग सकते हैं। इसमें तापमान, करंट और वोल्टेज से जुड़े जोखिमों को मैनेज करने के लिए मल्टी-लेयर सर्किट प्रोटेक्शन भी दिया गया है।

Advertisement

URBN Mega Stack का डायमेंशन 106 x 73 x 40mm है और इसका वजन 430.30 ग्राम है। पावर बैंक में बिल्ट-इन USB-C केबल होने की वजह से अलग केबल साथ रखने की जरूरत कम हो सकती है। इसमें Digital Display दिया गया है, जिस पर रियल-टाइम चार्जिंग मेट्रिक्स और बची हुई बैटरी प्रतिशत की जानकारी देखी जा सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  3. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.