Upcoming Smartphones November 2024: Redmi A4 5G, Vivo Y300, Vivo X200 जैसे कई धांसू फोन इस हफ्ते होंगे लॉन्च

Vivo X200 सीरीज ग्लोबल लेवल पर 19 नवंबर को आएगी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 नवंबर 2024 10:06 IST
ख़ास बातें
  • Redmi A4 5G भारत में 20 नवंबर को लॉन्च होगा।
  • Vivo X200 सीरीज ग्लोबल लेवल पर 19 नवंबर को आएगी।
  • ASUS ROG Phone 9 स्मार्टफोन सीरीज मार्केट में 19 नवंबर को लॉन्च होगी।

Redmi A4 5G भारत में 20 नवंबर को लॉन्च होने जा रहा है।

Photo Credit: Xiaomi

साल 2024 जल्द ही अपने आखिरी महीने में एंट्री करने वाला है। लेकिन उससे पहले इस साल में कई चर्चित स्मार्टफोन्स का लॉन्च होना बाकी है। आने वाले हफ्ते में Vivo, Asus, Redmi जैसे कई ब्रैंड्स के चर्चित स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं। Vivo जहां X200 सीरीज का ग्लोबल लॉन्च करेगी, वहीं Ausu अपना ROG फ्लैगशिप लॉन्च करने की तैयारी में है। आइए जानते हैं कौन से नए नवेले स्मार्टफोन जल्द ही मार्केट में दिखाई देने वाला हैं। 

ASUS ROG Phone 9
ASUS ROG Phone 9 स्मार्टफोन सीरीज मार्केट में 19 नवंबर को लॉन्च होने जा रही है। सीरीज में कंपनी दो मॉडल्स पेश कर सकती है जिसमें ROG Phone 9 और ROG Phone 9 Pro शामिल होंगे। ये गेमिंग स्मार्टफोन होंगे इसलिए इनमें चिपसेट भी दमदार मिलेगा। संभावित रूप से दोनों डिवाइसेज Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ लॉन्च हो सकते हैं। 

ROG Phone 9 में 6.78 इंच का FHD Plus डिस्पले देखने को मिल सकता है। फोन में 165Hz रिफ्रेश रेट होगा। रियर में फोन 50MP मेन कैमरा, 13MP अल्ट्रावाइड कैमरा, और 5MP मैक्रो कैमरा से लैस होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा यहां देखने को मिल सकता है। ROG Phone 9 में 5800mAh बैटरी और 65W फास्ट चार्जिंग देखने को मिल सकती है। 

Redmi A4 5G 
Redmi A4 5G भारत में 20 नवंबर को लॉन्च होने जा रहा है। Redmi A4 5G फोन में Qualcomm Snapdragon 4s Gen 2 चिपसेट होगा। इसमें सर्कुलर कैमरा, ग्लास बैक पैनल और फ्लैट फ्रेम डिजाइन देखने को मिल सकता है। फोन में 6.88 इंच का 120Hz डिस्प्ले बताया जा रहा है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा आ सकता है। फोन में 5160mAh बैटरी होगी। फोन का बेस वेरिएंट 4 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज के साथ आ सकता है। कीमत 8,499 रुपये हो सकती है। 
Advertisement

Vivo X200 
Vivo X200 सीरीज को कंपनी ग्लोबल लेवल पर 19 नवंबर को लॉन्च करने जा रही है। इसकी शुरुआत मलेशिया से हो सकती है। सीरीज में दो डिवाइसेज- Vivo X200 और Vivo X200 Pro शामिल होंगे। फोन में MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट दिया गया है। इसमें Zeiss कैमरा मिलेगा। रियर में मेन लेंस 50MP का है जिसके साथ में 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा भी है। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट और IP69 रेटिंग दी गई है जो धूल और पानी से डिवाइस को बचाती है।  
Advertisement

Vivo Y300 
Vivo Y300 फोन भारत में 21 नवंबर को लॉन्च होने जा रहा है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रेगन जेन 2 चिपसेट दिया गया है। इसमें 5000mAh की बैटरी है। फोन में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। 6.7 इंच OLED डिस्प्ले के साथ फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। 
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9400

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

बैटरी क्षमता

5800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2800x1260 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Attractive IP52-rated design
  • 5G connectivity at a low price
  • Good battery life
  • Widevine L1 certification
  • FM Radio (via 3.5mm headphone jack)
  • Bad
  • 5G limited to Jio network only
  • Display viewing angles are not good
  • Relatively slow charging
  • Tonnes of preinstalled apps
  • Spammy notifications
  • Bad low-light camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.88 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4s जेन 2

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + Unspecified

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5160 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

720x1640 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Hyundai ने भारत में लॉन्च की नई Ioniq 5, सिंगल चार्ज में 690 किलोमीटर की रेंज
  2. Poco C81 vs Samsung Galaxy M17 5G vs Motorola G45 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Razr 70 सीरीज में मिल सकते हैं 2 कलर्स के ऑप्शन, टेक्सचर्ड फिनिश
  2. GoBoult ने भारत में लॉन्च किए 5 पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर मॉडल्स, कीमत ₹699 से शुरू
  3. Hyundai ने भारत में लॉन्च की नई Ioniq 5, सिंगल चार्ज में 690 किलोमीटर की रेंज
  4. OnePlus Ace 6 Ultra हुआ लॉन्च, 8,600mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Apple का इस वर्ष फोल्डेबल आईफोन के साथ टचस्क्रीन MacBook लॉन्च करने का प्लान
  6. Upcoming Smartphones In India (May 2026): OnePlus से Vivo तक, मई में आ रहे हैं ये 6 स्मार्टफोन
  7. Elon Musk ला रहे हैं X Money सुपर ऐप! GPay, Apple Pay, Amazon Pay के लिए खतरे की घंटी?
  8. iQOO Neo 10 नए कलर वेरिएंट में हो रहा 30 अप्रैल को लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. 7,600mAh की बैटरी के साथ इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुआ Redmi Pad 2 9.7, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 भारत में हुआ लॉन्च, 10,200mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.