Upcoming Smartphones November 2023: 6500mAh बैटरी, 1.5K डिस्प्ले के साथ Oppo, Honor, Red Magic के धांसू फोन होने जा रहे लॉन्च

Oppo की Reno 11 सीरीज भी चीन में 23 नवंबर को लॉन्च होने जा रही है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 नवंबर 2023 11:39 IST
ख़ास बातें
  • Red Magic 9 Pro में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट बताया गया है।
  • Honor 100 Pro में Snapdragon 8 Gen 2 SoC होगा।
  • Reno 11 सीरीज भी चीन में 23 नवंबर को लॉन्च होने जा रही है।

Oppo की Reno 11 सीरीज भी चीन में 23 नवंबर को लॉन्च होने जा रही है।

Photo Credit: Oppo

लेटेस्ट स्मार्टफोन लॉन्च का इंतजार आपको भी है तो नवंबर अभी बाकी है! नवंबर के आखिरी दो सप्ताह में कई स्मार्टफोन लॉन्च के लिए तैयार हैं। लेकिन पहले आपको अगले हफ्ते आने वाले स्मार्टफोन्स के बारे में बता देते हैं। अगले हफ्ते Oppo, Honor, और Red Magic की ओर से लेटेस्ट धांसू स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कौन से होंगे ये लेटेस्ट फोन। 

Honor 100 
Honor 100 को कंपनी अगले हफ्ते 23 तारीख को लॉन्च करने जा रही है। यह सीरीज फिलहाल चीन में लॉन्च की जा रही है। लॉन्च का समय 1.30PM GMT+8 रहेगा। लॉन्च इवेंट को Weibo पर लाइव स्ट्रीम के जरिए देखा जा सकेगा। सीरीज में Honor 100 और Honor 100 Pro को कंपनी पेश करेगी, ऐसा कहा जा रहा है। इसके वनिला मॉडल में Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट होगा। जबकि Honor 100 Pro में Snapdragon 8 Gen 2 SoC होगा। दोनों ही हैंडसेट 1.5K डिस्प्ले से लैस होंगे। फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा OIS सपोर्ट के साथ बताया गया है। साथ ही डिवाइसेज में 100W तक फास्ट चार्जिंग भी बताई गई है। 

Oppo Reno 11
Oppo की Reno 11 सीरीज भी चीन में 23 नवंबर को लॉन्च होने जा रही है। इसका इंतजार ओप्पो फैंस को बेसब्री से है। लॉन्च का समय 2 PM GMT+8 बताया गया है। अभी तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार कंपनी सीरीज में Reno 11, Reno 11 Pro को लॉन्च कर सकती है। Reno 11 में MediaTek Dimensity 8200 आने की खबर है। Reno 11 Pro में Qualcomm Snapdragon 8 Plus Gen 1 आ सकता है। 
Advertisement

फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर मेन लेंस देखने को मिल सकता है। स्मार्टफोन 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा से लैस होकर आ सकते हैं। ColorOS 14 पर ये ऑपरेट करेंगे। Reno 11 में 67W चार्जिंग फीचर होगा जबकि Reno 11 Pro फोन 80W चार्जिंग फीचर के साथ आ सकता है। 
Advertisement

Red Magic 9 Pro 
नवंबर में लॉन्च होने वाले लेटेस्ट स्मार्टफोन में एक नाम Red Magic 9 Pro का भी है। यह फोन भी 23 नवंबर को लॉन्च होने वाला है। इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 होगा। कहा गया है कि यह पहला गेमिंग फोन होगा जिसमें क्वालकॉम का ये लेटेस्ट चिपसेट होगा। फोन एक आकर्षक लुक के साथ आ सकता है जिसमें RGB लाइट्स इस्तेमाल की जा सकती हैं। फोन में 50 मेगापिक्सल का Samsung GN5 प्राइमरी लेंस बताया गया है। साथ में 50 मेगापिक्सल का ही Samsung JN1 अल्ट्रा वाइड कैमरा मिल सकता है। फोन में 6,500mAh की भारी बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग देखने को मिल सकती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.