• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Upcoming Smartphones March 2024: Infinix Note 40 Pro, Realme Narzo 70 Pro 5G जैसे स्मार्टफोन्स इस हफ्ते होंगे लॉन्च!

Upcoming Smartphones March 2024: Infinix Note 40 Pro, Realme Narzo 70 Pro 5G जैसे स्मार्टफोन्स इस हफ्ते होंगे लॉन्च!

Realme Narzo 70 Pro 5G भारत में 19 मार्च को लॉन्च होने जा रहा है।

Upcoming Smartphones March 2024: Infinix Note 40 Pro, Realme Narzo 70 Pro 5G जैसे स्मार्टफोन्स इस हफ्ते होंगे लॉन्च!

Infinix अपनी Note 40 Pro सीरीज को 18 मार्च को लॉन्च करने जा रही है।

ख़ास बातें
  • Realme Narzo 70 Pro 5G में 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
  • Realme Narzo 70 Pro 5G भारत में 19 मार्च को लॉन्च होने जा रहा है।
  • Infinix अपनी Note 40 Pro सीरीज को 18 मार्च को लॉन्च करने जा रही है।
विज्ञापन
मार्च 2024 के दूसरे पखवाड़े में कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन लॉन्च करने के लिए रेडी हैं। आने वाले हफ्ते में Realme, Infix जैसे स्मार्टफोन मेकर्स की ओर से चर्चित स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री करने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कौन से लेटेस्ट स्मार्टफोन इस हफ्ते रिलीज होने जा रहे हैं। 

Infinix Note 40 Pro 
Infinix अपनी Note 40 Pro सीरीज को 18 मार्च को लॉन्च करने जा रही है। खबर है कि सीरीज में कंपनी चार मॉडल पेश कर सकती है। इनमें Infinix Note 40 और Infinix Note 40 Pro होंगे जो कि 4G कनेक्टिविटी के साथ भी आएंगे। Infinix Note 40 Pro के 4जी मॉडल में Helio G99 चिपसेट देखने को मिल सकता है। इसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का बताया गया है। Infinix Note 40 Pro 5G में Dimensity 7020 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। Infinix Note 40 Pro Plus 5G में 100W चार्जिंग फीचर दिया जा सकता है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 14 के साथ आ सकते हैं। 

कनेक्टिविटी के लिए इनमें ब्लूटूथ 5.3 का सपोर्ट होगा। डिवाइस में आगे की ओर पंच होल कटआउट डिजाइन दिया गया है। जिसमें सेंटर में फोन का फ्रंट कैमरा फिट किया गया है। Infinix Note 40 में फ्लैट डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। 

Realme Narzo 70 Pro 5G 
Realme Narzo 70 Pro 5G भारत में 19 मार्च को लॉन्च होने जा रहा है। लॉन्च इवेंट दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। इसे कंपनी के अधिकारिक सोशल मीडिया चैनलों पर लाइव देखा जा सकेगा। इसके कई स्पेसिफिकेशंस कंपनी लॉन्च से पहले ही रिवील कर चुकी है। खास फीचर्स में FHD प्लस AMOLED डिस्प्ले, 67W फास्ट चार्जिंग, Sony IMX890 कैमरा सेंसर शामिल है। कंपनी का कहना है कि इस सेंसर के साथ भारत में यह पहला स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहा है। 

नार्जो 70 प्रो 5जी में रेनवाटर स्मार्ट टच और एयर जेस्चर कंट्रोल फीचर होगा। Rainwater Smart Touch एक ऐसा फीचर है जिसमें फोन पता लगा लेता है कि स्क्रीन पर पानी मौजूद है। यानी कि बारिश में भी फोन इस्तेमाल किया जा सकता है। क्योंकि इस टेक्नोलॉजी की मदद से फोन स्क्रीन पर पानी की वजह से होने वाले अनचाहे टच को रोक देता है। फोन में Dimensity 7050 चिपसेट दिया जा सकता है। यह एंड्रॉयड 14 पर काम करेगा जिसके ऊपर Realme UI 5 इंटरफेस देखने को मिल सकता है। 

Narzo 70 Pro 5G में 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। संभावना है कि यह 5,000mAh की बैटरी से लैस होगा। Narzo 70 Pro 5G में 120Hz OLED पैनल बताया जा रहा है जो रेन वॉटर टच के लिए सपोर्ट करता है। इस फोन के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony IMX890 लेंस वाला प्राइमरी कैमरा होगा। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  4. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  5. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  6. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  7. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  8. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  9. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  10. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »