Upcoming Smartphones June 2024: Vivo X Fold 3 Pro, Xiaomi 14 Civi, Honor 200 समेत ये स्मार्टफोन होने जा रहे लॉन्च

Vivo X Fold 3 Pro भारत में 6 जून को लॉन्च होने जा रहा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 जून 2024 11:21 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi, Vivo, और Honor जैसे ब्रैंड्स के फोन का लॉन्च कंफर्म
  • Vivo X Fold 3 Pro भारत में 6 जून को लॉन्च होने जा रहा है
  • Xiaomi 14 Civi भारत में 12 जून को लॉन्च होने वाला है

Honor 200 सीरीज का ग्लोबल लॉन्च 12 जून को है।

Photo Credit: Honor

2024 की पहली छमाही का आखिरी महीना यानी जून शुरू हो चुका है। इस महीने स्मार्टफोन मेकर्स की ओर से कई स्मार्टफोन लॉन्च देखने को मिल सकते हैं। इनमें से Xiaomi, Vivo, और Honor जैसे ब्रैंड्स ने अपने स्मार्टफोन लॉन्च कंफर्म कर दिए हैं, जबकि Motorola, Realme, Oppo जैसे ब्रैंड्स के फोन भी जून में लॉन्च के लिए संभावित हैं। आइए जानते हैं कौन से स्मार्टफोन अगले कुछ दिनों में आपके सामने होंगे। 

Vivo X Fold 3 Pro 
Vivo X Fold 3 Pro भारत में 6 जून को लॉन्च होने जा रहा है। यह इस महीने लॉन्च होने वाले इकलौते फोल्डेबल फोन में से है। वीवो का भारत में यह पहला फोल्डेबल फोन होगा जो लॉन्च किया जा रहा है। Vivo X Fold 3 Pro को कंपनी चीन में पहले ही पेश कर चुकी है। फोन में 8.03 इंच का मेन डिस्प्ले दिया गया है। जबकि कवर डिस्प्ले का साइज 6.53 इंच है। फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट लगा है। इसमें 5700mAh की बैटरी है जिसके साथ में 100W फास्ट चार्जिंग, और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। 

Xiaomi 14 Civi 
Xiaomi 14 Civi भारत में 12 जून को लॉन्च होने वाला है। यह फोन Xiaomi Civi 4 Pro का रिब्रांडेड वर्जन कहा जा रहा है। फोन में 6.55 इंच का 1.5K डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट है। डिवाइस में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट है। इसमें 50 मेगापिक्सल का वाइड कैमरा, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा, और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप मिलने वाला है। इस फोन में 4,700mAh बैटरी के साथ 67W फास्ट चार्जिंग भी देखने को मिलेगी। 
Advertisement

Honor 200 
Honor 200 सीरीज का ग्लोबल लॉन्च 12 जून को है। लॉन्च इवेंट फ्रांस के पेरिस में होने जा रहा है। सीरीज में Honor 200 और Honor 200 Pro को लॉन्च किया जाएगा। दोनों फोन में 6.7 इंच OLED डिस्प्ले है। Honor 200 Pro में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Honor 200 में Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। बेहतर वायरलेस और सेल्युलर कनेक्टिविटी के लिए 200 Pro में एक Honor C1+ चिप भी है। ये दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड MagicOS 8.0 पर काम करते हैं। दोनों स्मार्टफोन में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ 5,200mAh बैटरी दी गई है, जिसमें 200 Pro 66W वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट करता है। 
Advertisement

Realme GT 6 
Realme GT 6 भारत में जून के भीतर ही लॉन्च हो सकता है। फोन को कंपनी ने लॉन्च के लिए अधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। इसे Realme GT Neo 6 का रिब्रांडेड वर्जन कहा जा रहा है। फोन में Snapdragon 8s Gen 3 SoC बताया गया है। यह 6.78 इंच के 1.5K डिस्प्ले से लैस होगा जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। यह LTPO OLED डिस्प्ले के साथ आने वाला है। फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा होगा। यह 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ आ सकता है। फोन में 5,500mAh बैटरी के साथ 120W फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है। 
Advertisement

Oppo F27 Pro
Oppo F27 Pro भारत में जून में लॉन्च हो सकता है। यह Oppo A3 Pro का रिब्रांडेड वर्जन कहा जा रहा है। फोन में 6.7 इंच का FHD+ डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। इसमें MediaTek Dimensity 7050 चिपसेट होगा। फोन 64MP रियर कैमरा से लैस होगा। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल कैमरा इसमें मिल सकता है। फोन में 5000एमएएच बैटरी के साथ 67W फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है।  
Advertisement

Moto G85 
Moto G85 इस महीने लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन्स में से एक कहा जा रहा है। फोन में Snapdragon 4 Gen 3 चिपसेट देखने को मिल सकता है। फोन रियर में डुअल कैमरा सेटअप से लैस होगा। मेन कैमरा सेंसर 50 मेगापिक्सल का बताया गया है। फोन एक अपर मिडरेंज डिवाइस के रूप में लॉन्च होने की बात कही जा रही है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim IPX8 rated design
  • Plenty of raw performance
  • Great for gaming
  • Good battery life
  • Quality telephoto camera
  • Speedy wired and wireless charging
  • Bad
  • Minor software bugs
  • Spammy notifications
  • Ultrawide camera is average
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

8.03 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2200x2480 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  5. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  5. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  7. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  9. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  10. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.