Upcoming Smartphones In India (May 2026): OnePlus से Vivo तक, मई में आ रहे हैं ये 6 स्मार्टफोन

मई 2026 में OnePlus, Oppo, Vivo और HMD के कई स्मार्टफोन भारत में लॉन्च होने वाले हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2026 17:05 IST
ख़ास बातें
  • मई में OnePlus, Oppo और Vivo के कई फोन लॉन्च
  • 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा जैसे बड़े अपग्रेड
  • Android 16 और लेटेस्ट चिपसेट के साथ नए डिवाइसेज

मई 2026 स्मार्टफोन लॉन्च के लिहाज से काफी व्यस्त रहने वाला है। इस महीने बजट, मिड-रेंज और फ्लैगशिप तीनों सेगमेंट में नए डिवाइसेज आने वाले हैं, जिससे यूजर्स के पास अपग्रेड के कई ऑप्शन होंगे। OnePlus, Oppo, Vivo और HMD जैसे ब्रांड्स अपने नए स्मार्टफोन्स के साथ भारत में एंट्री करने वाले हैं। इस बार फोकस सिर्फ डिजाइन या कैमरा तक सीमित नहीं है, बल्कि बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और लेटेस्ट प्रोसेसर जैसे अपग्रेड भी देखने को मिलेंगे। कई फोन्स में Android 16 आउट ऑफ द बॉक्स और लॉन्ग टर्म सॉफ्टवेयर अपडेट का वादा भी किया जा रहा है। कुल मिलाकर अगर आप नया फोन लेने का प्लान बना रहे हैं, तो मई का महीना आपके लिए काफी अहम साबित हो सकता है।

Upcoming Smartphone Launches in India (May 2026)

OnePlus Nord CE 6 Lite

सबसे पहले बात करें OnePlus Nord CE 6 Lite की, जिसे भारत में 7 मई को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक इसमें MediaTek Dimensity 7400 Apex चिपसेट दिया जाएगा और इसे 20,000 से 25,000 रुपये के सेगमेंट में "फास्टेस्ट फोन" बताया जा रहा है। फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला फ्लैट डिस्प्ले, 7,000mAh बैटरी और 50MP प्राइमरी कैमरा मिलने की पुष्टि हुई है। कंपनी का दावा है कि यह फोन दो दिन तक बैटरी बैकअप दे सकता है और OxygenOS 16 के साथ आएगा, जो Android 16 पर बेस्ड होगा।

Advertisement

HMD Vibe 2 5G

HMD Vibe 2 5G को भी भारत में मई में लॉन्च किया जाना तय है, हालांकि इसकी सटीक तारीख अभी सामने नहीं आई है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि यह फोन Flipkart पर उपलब्ध होगा। डिजाइन के मामले में इसमें फ्लैट डिस्प्ले और सेंटर होल-पंच कटआउट दिया जाएगा। बाकी स्पेसिफिकेशन्स अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन इसे पिछले मॉडल HMD Vibe 5G का सक्सेसर माना जा रहा है, जो एंट्री-लेवल 5G सेगमेंट में आता था।

Oppo Find X9 Ultra

Oppo Find X9 Ultra भी इस महीने भारत में लॉन्च होने वाला है। यह एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा, जिसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलेगा। इसमें 6.82 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और 3600 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट मिलता है। कैमरा की बात करें तो इसमें 200MP प्राइमरी और 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस समेत क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अलावा 7,050mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

Advertisement

Oppo Find X9s

Find X9 Ultra के साथ Oppo Find X9s भी लॉन्च होगा, जो प्रीमियम मिड-रेंज कैटेगरी में आएगा। इसमें Dimensity 9500s प्रोसेसर, 6.59 इंच AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। कैमरा सेटअप में 50MP के तीन सेंसर मिलते हैं, जबकि बैटरी 7,025mAh की है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Advertisement

Vivo X300 Ultra

Vivo भी इस महीने अपने फ्लैगशिप लाइनअप के साथ एंट्री करेगा। Vivo X300 Ultra को मई के पहले हफ्ते में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 200MP कैमरा और 6,600mAh बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं। खास बात यह है कि इसमें एक्सटर्नल फोटोग्राफी लेंस का ऑप्शन भी दिया गया है, जिससे जूम परफॉर्मेंस बेहतर की जा सकती है।

Vivo X300 FE

Vivo X300 Ultra के साथ Vivo X300 FE भी उसी इवेंट में लॉन्च होगा, जो एक कॉम्पैक्ट लेकिन पावरफुल फोन होगा। इसमें 6.31 इंच AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट और 6,500mAh बैटरी दी गई है। कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी सेंसर और टेलीफोटो लेंस शामिल है, जबकि फोन 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।

Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.