Upcoming Smartphones in India 2025: Google Pixel 10 सीरीज से लेकर Lava Agni 4 तक, ये हैं अपकमिंग स्मार्टफोन

Google की Pixel 10 सीरीज को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें चार मॉडल्स होंगे - Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 अगस्त 2025 09:00 IST
ख़ास बातें
  • Pixel सीरीज में Pixel 10, 10 Pro, 10 Pro XL के साथ 10 Pro Fold होगा
  • Oppo K13 Turbo Series में वेनिला मॉडल के साथ एक Pro मॉडल भी आएगा
  • Vivo Y400 5G, Redmi 15 5G और Lava Agni 4 आने वाले महीनों में होंगे लॉन्च

Upcoming Smartphones in India 2025: Oppo K13 Turbo सीरीज को चीन में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है

Photo Credit: Oppo

भारत में स्मार्टफोन लॉन्च के लिए 2025 के आने वाले महीने धमाकेदार होने वाले हैं। आने वाले कुछ महीनों में ऐसे कई स्मार्टफोन आ रहे हैं जो या तो AI-पावर्ड अपग्रेड्स लेकर आएंगे, या फिर मिड-रेंज सेगमेंट में नई डिजाइन लैंग्वेज और पावरफुल बैटरी जैसी चीजें लेकर आएंगे। Google Pixel 10 Series, Oppo K13 Turbo, Vivo Y400 5G, Redmi 15 5G, और Lava Agni 4 जैसे स्मार्टफोन्स अगस्त से दिसंबर के बीच भारत में लॉन्च होंगे। इस लिस्ट में फ्लैगशिप और वैल्यू-फॉर-मनी दोनों तरह के डिवाइसेज हैं। इनके स्पेक्स से लेकर फीचर्स तक, सबकुछ पहले ही इंटरनेट पर लीक हो चुके हैं, और इन लीक्ड जानकारियों के हिसाब से हम आपको इनका एक प्रीव्यू दे रहे हैं।

Upcoming Smartphones in India 2025

Google Pixel 10 Series

Google की Pixel 10 सीरीज को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें चार मॉडल्स होंगे - Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold। इस बार कंपनी Tensor G5 चिपसेट लेकर आएगी, जो पूरी तरह Google का इन-हाउस डिवेलप्ड होगा। Pixel 10 Pro में 6.3‑इंच QHD+ OLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ देखने को मिल सकता है। कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी, 48MP अल्ट्रा-वाइड और 48MP पेरिस्कोप जूम लेंस की उम्मीद है, वहीं फ्रंट में 42MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। यह तो तय है कि सीरीज Android 15 पर चलेगी और प्रीमियम AI फीचर्स जैसे AI Note Summary और Circle to Search के साथ आएगी।

Oppo K13 Turbo Series 5G

Oppo इस बार अपने K-सीरीज स्मार्टफोन को गेमिंग और परफॉर्मेंस के लिए ट्यून कर रहा है। Oppo K13 Turbo और K13 Turbo Pro में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, जो मिड-रेंज में हाई परफॉर्मेंस देगा। वहीं, वेनिला K13 Turbo में MediaTek Dimensity 8450 SoC मिल सकता है। डिस्प्ले 6.8‑इंच AMOLED हो सकती है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट मिलेगा। बड़ी बात यह है कि इन फोनों में इन-बिल्ट कूलिंग फैन और गेमिंग-ग्रेड वाइब्रेशन मोटर मिलेगी। इनके 7000mAh की बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग से लैस होने की उम्मीद है।

Vivo Y400 5G

Vivo Y400 5G एक मिड-रेंज स्मार्टफोन है लेकिन इसके फीचर्स काफी प्रीमियम होने की उम्मीद है। इसमें Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर मिलने की बात सामने आई है। डिस्प्ले 6.67‑इंच FHD+ AMOLED हो सकता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। कैमरा डिपार्टमेंट में पीछे की तरफ 50MP Sony IMX852 प्राइमरी सेंसर के साथ Aura Light फ्लैश और सेकेंडरी पोर्ट्रेट सेंसर मिल सकता है। फोन IP68 और IP69 डस्ट/वॉटर रेसिस्टेंट रेटिंग के साथ आ सकता है। बैटरी 6000mAh की हो सकती है जिसमें 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा।

Redmi 15 5G

Redmi 15 5G को लेकर कहा जा रहा है कि यह फोन MediaTek Dimensity 7050 चिपसेट के साथ आ सकता है। इसमें 6.9‑इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ दी जा सकती है। कैमरा में 50MP प्राइमरी सेंसर और एक अल्ट्रा-वाइड लेंस देखने को मिल सकते हैं। बैटरी 7000mAh की होगी और इसमें 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट हो सकता है। उम्मीद है कि यह फोन Android 15-आधारित HyperOS पर काम करेगा।

Lava Agni 4

Lava अपनी अगली Agni सीरीज का फोन Lava Agni 4 इस महीने लॉन्च कर सकता है। फोन में 6.78‑इंच AMOLED डिस्प्ले हो सकती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। प्रोसेसर के तौर पर Dimensity 8350 मिलने की उम्मीद है। कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी सेंसर मिल सकता है। 91Mobiles की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि इसकी कीमत भारत में करीब 25,000 रुपये हो सकती है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 17 Pro की अचानक गिरी कीमत, अभी खरीदें अब तक सबसे ज्यादा सस्ता
  2. LG ने लॉन्च की बड़ी बैटरी, Ryzen AI 400 सीरीज प्रोसेसर वाली Gram 16 (2026) लैपटॉप सीरीज
  3. Livspace ने की 1000 कर्मचारियों की छंटनी और को-फाउंडर ने भी दिया इस्तीफा, जानें क्या AI है वजह
  4. Motorola Edge 70 Fusion 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ होगा पेश, लिस्टिंग से खुलासा
  5. Vivo V70 FE होगा अगला 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा वाला फोन, लॉन्च से पहले लीक हुए फुल स्पेसिफिकेशन्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Fusion 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ होगा पेश, लिस्टिंग से खुलासा
  2. Realme P4 Lite 4G vs Samsung Galaxy A07 4G vs Tecno Pop 9 5G: जानें 10K में कौन सा है बेस्ट
  3. Vivo V70 FE होगा अगला 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा वाला फोन, लॉन्च से पहले लीक हुए फुल स्पेसिफिकेशन्स!
  4. LG ने लॉन्च की बड़ी बैटरी, Ryzen AI 400 सीरीज प्रोसेसर वाली Gram 16 (2026) लैपटॉप सीरीज
  5. WhatsApp पर रात में जागे बिना भी कर पाएंगे मैसेज, आ रहा अनोखा फीचर
  6. iPhone Fold होगा 2026 में लॉन्च! कीमत से लेकर डिजाइन और स्पेक्स तक, अब तक की पूरी डिटेल
  7. Livspace ने की 1000 कर्मचारियों की छंटनी और को-फाउंडर ने भी दिया इस्तीफा, जानें क्या AI है वजह
  8. क्या कंपनियां AI को बना रही हैं छंटनी का बहाना? Sam Altman ने बताई चौंकाने वाली सच्चाई
  9. Samsung Galaxy S26 सीरीज हो रही 25 फरवरी को लॉन्च, जानें क्या कर सकते हैं उम्मीद
  10. iPhone 17 Pro की अचानक गिरी कीमत, अभी खरीदें अब तक सबसे ज्यादा सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.