Upcoming Smartphones February 2025: iQOO Neo 10R, Vivo V50, Samsung Galaxy A56 5G जैसे फोन इस महीने होंगे लॉन्च!

आने वाले दिनों में कई चर्चित स्मार्टफोन मार्केट में दस्तक देने वाले हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 फरवरी 2025 14:29 IST
ख़ास बातें
  • फरवरी भी स्मार्टफोन लॉन्च के मामले में गर्म रहने वाली है
  • iQOO Neo 10R से लेकर Xiaomi 15 और Vivo V50 जैसे स्मार्टफोन होंगे लॉन्च
  • बजट से लेकर फ्लैगशिप लेवल तक के डिवाइसेज हो सकते हैं लॉन्च

iQOO Neo 10R 5G में 6,400mAh की बड़ी बैटरी होगी।

Photo Credit: iQOO

Samsung Galaxy S25 सीरीज समेत कई धांसू फोन जनवरी में मार्केट में देखने को मिले। अब फरवरी भी स्मार्टफोन लॉन्च के मामले में गर्म रहने वाली है। आने वाले दिनों में कई चर्चित स्मार्टफोन मार्केट में दस्तक देने वाले हैं। इनमें iQOO Neo 10R से लेकर Xiaomi 15 और Vivo V50 जैसे स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं। रोचक बात है कि फरवरी में बजट से लेकर फ्लैगशिप लेवल तक के डिवाइसेज की रिलीज देखने को मिल सकती हैं। आइए जानते हैं कौन से फोन इस महीने मचाएंगे धमाल! 

iQOO Neo 10R
Advertisement
iQOO की ओर से iQOO Neo 10R का लॉन्च फरवरी के लिए कंफर्म कर दिया गया है। यह फोन बोल्ड ब्लू और व्हाइट कलर कॉम्बिनेशन में लॉन्च हो सकता है। फोन में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 SoC होगा। इसमें 6,400mAh की बैटरी बताई गई है जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। फोन में 1.5K पैनल देखने को मिल सकता है। यह फोन 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। फोन में रियर में 50MP Sony LYT-600 मेन कैमरा और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा आ सकता है। सेल्फी के लिए फोन 16MP फ्रंट कैमरा से लैस हो सकता है। फोन भारत में Rs 30 हजार की रेंज में आ सकता है। 

Vivo V50 
Vivo V50 सीरीज को कंपनी भारत में इसी महीने पेश कर सकती है। यह इससे पहले आई Vivo V40 सीरीज की सक्सेसर होगी। अफवाहों में है कि Vivo V50 में 6.67 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले होगा, इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। फोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट से लैस होगा। इसमें 5,870mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है। फोन में रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। 
Advertisement

OnePlus Open 2
OnePlus Open को कंपनी ने अक्टूबर 2023 में लॉन्च किया था। अब इसका सक्सेसर OnePlus Open 2 जल्द लॉन्च हो सकता है। कंपनी की ओर से हालांकि इसके बारे में अधिकारिक रूप से कोई संकेत नहीं दिया गया है। OnePlus Open 2 में 6,000mAh मिल सकती है। फोन में 16 जीबी तक रैम आ सकती है। यह OxygenOS 15 पर रन कर सकता है जो कि Android 15 आधारित होगा। फोन में AI फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं। 
Advertisement

Samsung Galaxy A56 5G 
Samsung Galaxy A56 5G फोन इसी महीने मार्केट में दस्तक दे सकता है। फोन में GSM, WCDMA, LTE FDD, और 5G का सपोर्ट होगा। फोन में 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। यह 5000mAh बैटरी से लैस होगा। इसमें Exynos 1580 SoC बताया जा रहा है। फोन में 8GB रैम देखने को मिल सकती है। Galaxy A56 में कंपनी रोचक डिजाइन दे सकती है। लीक्स के अनुसार, इसमें रियर में पिल शेप का कैमरा डिजाइन देखने को मिल सकता है।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim and light foldable design
  • Excellent displays
  • Plenty of raw performance
  • Good for gaming
  • Speedy wired charging
  • Well-rounded cameras
  • Excellent battery life
  • Bad
  • No wireless charging
  • Basic IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.82 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2,440x2,268 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  2. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  2. Oppo का 12000mAh बैटरी वाला फोन 2 रियर कैमरा के साथ होगा लॉन्च!
  3. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
  4. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं डुअल Sony LYT-L910 कैमरा 
  5. URBAN लाया नया फिटनेस बैंड, 45 घंटे चलेगी बैटरी, साथ में ईयरबड्स भी
  6. Instagram पर AI करेगा आयु की पहचान, फिर दिखाएगा कंटेंट, झूठ होने पर करेगा अकाउंट ब्लॉक
  7. ₹30000 एमआरपी वाला Ai+ Nova 2 Power 5G खरीदें ₹17,999 में! 48MP AI डुअल कैमरा फोन
  8. 1 रिचार्ज और साल भर तक रोजाना 2GB इंटरनेट, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री टीवी के फायदे
  9. Huawei ला रही नया वाइड फोन! 16GB रैम, डुअल कैमरा लीक
  10. iPhone 13 Mini जैसा कॉम्पेक्ट iPhone लॉन्च करने की Apple की तैयारी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.