• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • अपकमिंग OnePlus स्मार्टफोन्स में मिलेगा बिल्कुल नया डिजाइन, मटेरियल और बनाने का तरीका भी बदला जाएगा!

अपकमिंग OnePlus स्मार्टफोन्स में मिलेगा बिल्कुल नया डिजाइन, मटेरियल और बनाने का तरीका भी बदला जाएगा!

लीक में बताया गया Qualcomm Snapdragon 8 Elite वाला छोटी स्क्रीन का फोन OnePlus 13 mini हो सकता है, जिसके Q2 2025 में लॉन्च होने की उम्मीद है।

अपकमिंग OnePlus स्मार्टफोन्स में मिलेगा बिल्कुल नया डिजाइन, मटेरियल और बनाने का तरीका भी बदला जाएगा!
ख़ास बातें
  • लाओ हाओरन ने खुलासा किया कि 2025 OnePlus फोन एक नए डिजाइन के साथ आएंगे
  • मुख्य लाइनअप और परफॉर्मेंस-सेंट्रिक फोन दोनों के लिए नई डिजाइन शैली होगी
  • नए डिजाइन के साथ नए IoT प्रोडक्ट और एक्सेसरीज भी डेवलप कर रही है कंपनी
विज्ञापन
हाल ही में पेश किए गए OnePlus 13 के डिजाइन में कई एलिमेंट OnePlus 11 और OnePlus 12 सीरीज के समान ही थें। कंपनी ने तीनों जनरेशन के डिजाइन में बहुत मामूली बदलाव किए, लेकिन अब ऐसा प्रतीत होता है कि अपकमिंग OnePlus लाइनअप के साथ यह बदलने वाला है। वनप्लस डिजाइनर लाओ हाओरन का कहना है कि 2025 OnePlus लाइनअप में एक बड़ा डिजाइन ओवरहॉल देखने को मिलेगा, जिसमें नए मटेरियल , बनावट और मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस शामिल होंगी। ब्रांड एक डिजाइन-सेंट्रिक वेबसाइट और रिफ्रेश्ड IoT प्रोडक्ट लॉन्च करने की भी योजना बना रहा है। एक टिपस्टर ने 2025 OnePlus मॉडलों के कुछ स्पेसिफिकेशन्स को भी शेयर किया है।

हाल ही में एक वीबो पोस्ट में, लाओ हाओरन ने खुलासा किया (via Gizmochina) कि 2025 OnePlus फोन एक नए डिजाइन के साथ आएंगे। उनका कहना है कि आने वाले मॉडल्स में मुख्य वनप्लस लाइन और परफॉर्मेंस-सेंट्रिक फोन दोनों के लिए नई डिजाइन शैली शामिल हैं। वनप्लस नए डिजाइन के साथ नए IoT प्रोडक्ट और एक्सेसरीज भी डेवलप कर रही है। इतना ही नहीं, नए मॉडल्स में नए मटेरियल का इस्तेमाल किया जाएगा और इनके बनने का प्रोसेस भी अलग होगा। इन डिजाइन इनोवेशन को दिखाने के लिए, OnePlus एक समर्पित डिजाइन वेबसाइट भी लॉन्च करेगी।

इससे अलग, अपने एक हालिया पोस्ट में चीन के टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन (चीनी भाषा से अनुवादित नाम) ने दावा किया कि अपकमिंग 2025 वनप्लस मॉडल में एक नया डिजाइन होगा। MediaTek Dimensity 9400/Dimensity 9350 और Snapdragon 8 Elite वाले छोटे स्क्रीन वाले फोन में भी बदलाव होंगे। टिप्सटर ने आगे बताया कि Dimensity 9350 मॉडल में लगभग 7,000mAh की बैटरी और 1.5K रिजॉल्यूशन सपोर्ट वाला एक फ्लैट OLED LTPS पैनल होगा। Dimensity 9350-पावर्ड OnePlus फोन Ace 5-सीरीज का मॉडल हो सकता है।

लीक में बताया गया Qualcomm Snapdragon 8 Elite वाला छोटी स्क्रीन का फोन OnePlus 13 mini हो सकता है, जिसके Q2 2025 में लॉन्च होने की उम्मीद है। हालिया लीक्स की मानें तो यह डिवाइस 1.5K रिजॉल्यूशन वाले फ्लैट LTPO OLED पैनल, एक ऑप्टिकल इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर, 50-मेगापिक्सल (सोनी IMX906) + 8-मेगापिक्सल (अल्ट्रा-वाइड) और 50-मेगापिक्सल (3x पेरिस्कोप) कैमरा वाले सेटअप से लैस हो सकता है। इसमें वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने की भी उम्मीद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OnePlus, oneplus upcoming smartphones
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  2. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  4. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  5. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  6. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  7. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  8. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  9. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »