Upcoming Smartphones March 2024: Vivo X Fold 3, Poco C61, Tecno Pova 6 Pro जैसे फोन इस हफ्ते होंगे लॉन्च

Vivo X Fold 3 सीरीज को कंपनी 26 मार्च को लॉन्च करने जा रही है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 मार्च 2024 12:37 IST
ख़ास बातें
  • Tecno, Vivo, Poco के स्मार्टफोन इस हफ्ते होंगे लॉन्च
  • Poco C61 फोन में 6.71 इंच का IPS LCD डिस्प्ले है
  • Vivo X Fold 3 सीरीज को कंपनी 26 मार्च को लॉन्च करने जा रही है

Poco C61 भारत में 26 मार्च को लॉन्च होने जा रहा है।

Photo Credit: Appuals

मार्च का आखिरी हफ्ता शुरू हो रहा है। ऐसे में कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने डिवाइसेज इस महीने के अंत में लॉन्च करने के लिए तैयार हैं। इनमें Tecno, Vivo, Poco के स्मार्टफोन मार्केट में दस्तक देने जा रहे हैं। वीवो की ओर से एक फ्लैगशिप फोल्डेबल पेश किया जा रहा है जबकि टेक्नो और पोको की ओर से बजट स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने वाले हैं। आइए जानते हैं लेटेस्ट स्मार्टफोन 2024 की अपकमिंग लिस्ट। 

Tecno Pova 6 Pro 
टेक्नो की ओर से Tecno Pova 6 Pro लॉन्च होने जा रहा है। फोन के लिए 29 मार्च की लॉन्च डेट बताई गई है। हालांकि कंपनी इसे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2024 में पेश कर चुकी है। कुछ मार्केट्स में फोन खरीद के लिए भी उपलब्ध है। अब यह भारत में भी लॉन्च होने जा रहा है। टेक्नो पोवा 6 प्रो में नथिंग फोन से मिलता जुलता डिजाइन दिया गया है। यह पारदर्शी बैक पैनल के साथ आता है और इसमें LED लाइट्स भी हैं। 

फोन में 6.79 इंच का FHD प्लस डिस्प्ले होगा जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। कंपनी AMOLED पैनल इसमें इस्तेमाल करने जा रही है। इसमें MediaTek Dimensity 6080 प्रोसेसर होगा। रियर में 108MP मेन कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसकी बैटरी कैपिसिटी 6000mAh की है जिसके साथ में 70W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा। 

Poco C61 
Poco C61 भारत में 26 मार्च को लॉन्च होने जा रहा है। Poco C61 फोन में 6.71 इंच का IPS LCD डिस्प्ले देखने को मिल सकता है जिसमें एचडी रिजॉल्यूशन होगा। इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट और 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस होगी। फोन में Gorilla Glass 3 की सेफ्टी देखने को मिल सकती है। डिवाइस में Helio G36 प्रोसेसर बताया गया है। इसमें 6 जीबी रैम, और 128 जीबी स्टोरेज की पेअरिंग दी जा सकती है। 
Advertisement

बैटरी कैपिसिटी 5000एमएएच होगी जिसके साथ में 10W चार्जर दिया जा सकता है जो कि टाइप-सी पोर्ट के साथ होगा। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। फोन में रियर साइड में डुअल कैमरा देखने को मिल सकता है। मेन कैमरा 8 मेगापिक्सल का बताया गया है। सेल्फी के लिए फोन 5 मेगापिक्सल कैमरा को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा फोन में 3.5mm हेडफोन जैक भी देखने को मिल सकता है। 

Vivo X Fold 3 
Advertisement
Vivo X Fold 3 सीरीज को कंपनी 26 मार्च को लॉन्च करने जा रही है। इसमें Vivo X Fold 3 और Vivo X Fold 3 Pro मॉडल्स पेश किए जा सकते हैं। Vivo X Fold 3 में Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट होगा, जबकि Vivo X Fold 3 Pro में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर होगा। स्मार्टफोन्स में Zeiss कैमरा सेटअप दिया गया है। 

Vivo X Fold 3 लॉन्च से पहले फोन के वजन को लेकर बड़ा खुलासा किया गया है। यह iPhone 15 Pro Max और Samsung Galaxy S24 Ultra से भी हल्का बताया गया है। इसके अलावा Vivo X Fold 3 Pro फोन में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट संभावित है। मोटाई की बात करें तो फोल्ड करने पर यह 11.2mm होगा, जबकि अनफोल्ड स्थिति में 5.2mm मोटा होगा। इसका वजन महज 236 ग्राम बताया गया है। Vivo X Fold 3 इससे भी कम, केवल 216 ग्राम वजन का बताया गया है। 
Advertisement

फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में यह सबसे हल्के डिवाइस के तौर पर लॉन्च होने वाला है। iPhone 15 Pro Max का वजन 221 ग्राम है। जबकि सैमसंग के फ्लैगशिप Galaxy S24 Ultra का वजन 232 ग्राम है।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent display
  • USB Type-C
  • AAA gaming
  • Excellent all-round performance
  • Good primary and telephoto camera
  • Customisable Action Button
  • Bad
  • Gets hot quickly when stressed
  • Slow wired charging
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए17 प्रो

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1290x2796 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright display with fewer reflections
  • Great battery life
  • Useful AI features
  • Excellent performance
  • Top-quality cameras
  • Longer software support
  • Bad
  • Expensive
  • Relatively slower charging speeds
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 Pro Max लॉन्च होगा 200MP तीन कैमरा, Bose साउंड के साथ! 9070mAh बैटरी
  2. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
  3. Flipkart Freedom Sale: ₹399 से खरीदें 10,000mAh बैटरी वाले धांसू पावरबैंक
  4. Flipkart Freedom Sale में ₹16 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro
  5. Amazon Great Freedom Sale में ₹5000 सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus 13s
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto Pad 70 भारत में लॉन्च हुआ 8GB रैम, 10,200mAh बैटरी, Moto Pen के साथ, जानें कीमत
  2. 14 हजार में खरीदें 20 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा
  3. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
  4. 200km रेंज, डुअल बैटरी इलेक्ट्रिक बाइक Juiced ने की लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon Great Freedom Sale: ₹399 में खरीदें वायरलैस ब्लूटूथ स्पीकर, आई सबसे धांसू डील
  6. Amazon Great Freedom Sale: ₹50000 में आने वाले मोबाइल पर मिल रही जबरदस्त छूट, ये हैं टॉप 5 फोन
  7. Redmi K100 Pro Max लॉन्च होगा 200MP तीन कैमरा, Bose साउंड के साथ! 9070mAh बैटरी
  8. Flipkart Freedom Sale में ₹16 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro
  9. Amazon Great Freedom Sale: सस्ते मिल रहे ₹50 हजार में आने वाले ये टॉप 5 लैपटॉप
  10. Amazon Great Freedom Sale में ₹5000 सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus 13s
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.