• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • लौट आए पुराने दिन! Blackberry जैसा कीबोर्ड वाला फोन इस कंपनी ने किया लॉन्च, जानें कीमत

लौट आए पुराने दिन! Blackberry जैसा कीबोर्ड वाला फोन इस कंपनी ने किया लॉन्च, जानें कीमत

फोन क्लासिक ब्लैक और वाइब्रेंट ओरेंज शेड्स में लॉन्च किए गए हैं।

लौट आए पुराने दिन! Blackberry जैसा कीबोर्ड वाला फोन इस कंपनी ने किया लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Unihertz

Titan 2 Elite में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है।

ख़ास बातें
  • फोन में कंपनी ने 4.03 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया है।
  • फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।
  • फोन में 12GB LPDDR5 रैम मिलती है।
विज्ञापन

अगर आप भी पुराने दिनों को अक्सर याद करते हैं तो एक बार फिर से इस स्मार्टफोन कंपनी ने उन दिनों में वापस ले जाने की एक कोशिश की है जब Blackberry के कीबोर्ड वाले फोन लोगों की पहली और लग्जरी पसंद हुआ करते थे। Unihertz ने ऐसा ही एक स्मार्टफोन Titan 2 Elite के नाम से पेश किया है जिसमें फिजिकल कीबोर्ड दिया गया है। यह फोन पुराने दिनों की याद दिलाता है। फोन में AMOLED डिस्प्ले मिलता है। यह 5G कनेक्टिविटी से लैस है। 50 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा इसमें दिया गया है। साथ ही बड़ी बैटरी इसमें लगाई गई है। आइए जानते हैं विस्तार से इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 

Unihertz Titan 2 Elite, Titan 2 Elite Pro Price

Unihertz Titan 2 Elite को कंपनी ने स्टैंडर्ड और प्रो वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। फोन क्लासिक ब्लैक और वाइब्रेंट ओरेंज शेड्स में लॉन्च किए गए हैं। Titan 2 Elite, और Titan 2 Elite Pro के लिए कंपनी ने प्री-ऑर्डर की घोषणा कर दी है। Titan 2 Elite की कीमत 489.99 डॉलर (लगभग 47,000 रुपये) है। जबकि Titan 2 Elite Pro को 579.99 डॉलर (लगभग 55,500 रुपये) में लिस्ट किया गया है। कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर इन्हें लिस्ट किया गया है। 

Unihertz Titan 2 Elite Specifications

Unihertz Titan 2 Elite में कंपनी ने 4.03 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया है। यह फोन 1080 × 1200 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है जिसमें 401 PPI की पिक्सल डेंसिटी मिलती है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। 1600 निट्स की पीक ब्राइटनेस यहां दी गई है। यह फोन 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। फोन में कंपनी ने MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट का इस्तेमाल किया है जो 4nm प्रोसेसिंग पर बना है। फोन में 12GB LPDDR5 रैम मिलती है और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज दी गई है।  

Titan 2 Elite में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। साथ में 50MP का ही टेलीफोटो कैमरा दिया गया है जो 20x जूम को सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 OS के साथ आता है। कंपनी ने इसके साथ 5 साल तक एंड्रॉयड अपग्रेड्स और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। 

फोन में 4050mAh की बैटरी है और 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। अन्य फीचर्स में Bluetooth 6.0, NFC, IR ब्लास्टर, डुअल बैंड GPS दिया गया है। इसके अलावा इसमें Google Pay सपोर्ट है। Wi‑Fi डिस्प्ले फीचर भी दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर, फेस अनलॉक भी मौजूद है। 

Unihertz Titan 2 Elite Pro Specifications

Titan 2 Elite Pro में कंपनी लगभग सभी स्पेसिफिकेशंस स्टैंडर्ड मॉडल के समान दिए हैं। लेकिन यह फोन ज्यादा पावरफुल चिपसेट से लैस किया गया है। फोन में MediaTek Dimensity 8400 चिपसेट मिलता है जो दमदार परफॉर्मेंस के साथ आता है। फोन में कंपनी ने ज्यादा स्टोरेज दी है। 12GB की LPDDR5 रैम के साथ इसमें 512GB की स्टोरेज मिल जाती है। फोन में अन्य सभी फीचर्स स्टैंडर्ड मॉडल की तरह समान हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  2. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  3. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  5. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  6. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  7. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »