Unihertz Jelly Max का सबसे छोटा 5G फोन होगा 12GB रैम, Dimensity 7300 चिप से लैस!

Jelly Max सबसे छोटा 5जी स्मार्टफोन बताया जा रहा है।

Unihertz Jelly Max का सबसे छोटा 5G फोन होगा 12GB रैम, Dimensity 7300 चिप से लैस!

Photo Credit: Unihertz

Unihertz Jelly Max में कंपनी धांसू फीचर्स दे सकती है।

ख़ास बातें
  • फोन में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट दिया जा सकता है।
  • साथ में 12 जीबी तक रैम भी देखने को मिल सकती है।
  • फोन 4000mAh बैटरी से लैस हो सकता है।
विज्ञापन
Unihertz की ओर से जल्द ही एक ऐसा स्मार्टफोन पेश किया जाने वाला है जिसे कंपनी ने अब तक का सबसे छोटा 5जी स्मार्टफोन कहा है। कंपनी ने इस फोन को टीज भी कर दिया है। साथ ही इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस भी सामने आ गए हैं। रोचक बात यह है कि छोटा फोन होने के बावजूद भी इसमें एक दमदार प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। फोन में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट दिया जा सकता है। जिसके साथ में 12 जीबी तक रैम भी देखने को मिल सकती है। 
Unihertz Jelly Max में कंपनी धांसू फीचर्स दे सकती है। फोन में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट के साथ 12 जीबी LPDDR5 RAM रैम और 256 जीबी UFS 3.1 स्टोरेज देखने को मिल सकती है। यह Jelly Star का सक्सेसर होगा और पुराने मॉडल से स्पेसिफिकेशंस के मामले में कई अपग्रेड्स के साथ आ सकता है। कंपनी ने हालांकि, अभी तक इसके स्क्रीन साइज का खुलासा नहीं किया है। 

Jelly Max की बैटरी लाइफ के बारे में कहा गया है कि फोन 4000mAh बैटरी से लैस हो सकता है। एक छोटे फोन के लिए यह बैटरी काफी लम्बा बैकअप दे सकती है। इतना ही नहीं, इसके साथ में 66W फास्ट चार्जिंग फीचर भी देखने को मिल सकता है। फास्ट चार्जिंग क्षमता की बात करें तो यह फोन 90 प्रतिशत तक केवल 20 मिनट में चार्ज हो सकेगा। साइज में यह फोन iPhone 13 Mini से भी छोटा हो सकता है। 

Jelly Star इसके पहले लॉन्च किया गया था जिसमें कंपनी ने 3 इंच का डिस्प्ले दिया था। Jelly Max में तुलनात्मक रूप से बड़ा डिस्प्ले दिया जा सकता है जो इसे डेली यूज में ज्यादा उपयोगी बना सकता है। Jelly Max फोन की लॉन्च डेट के बारे में कंपनी ने अभी तक कोई संकेत नहीं दिया है। लेकिन Unihertz की ओर से जल्द ही एक किकस्टार्टर कैम्पेन शुरू किए जाने की खबर है। कंपनी मार्केट में फोन को क्राउड फंडिंग कैम्पेन के माध्यम से पेश कर सकती है। बहरहाल, फोन के अन्य डिटेल्स के लिए थोड़ा इंतजार अभी करना होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi को लगा बड़ा झटका, स्मार्टफोन की सेल्स में 26 प्रतिशत की गिरावट
  2. Poco M8x 5G में होंगे 3 कलर्स के ऑप्शन, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  3. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. गुजरात में Micron के सेमीकंडक्टर प्लांट में होगी 12 घंटे की शिफ्ट, राज्य सरकार ने दी हरी झंडी
  6. बैटरी सेल बनाने वाली Nippo ने लॉन्च किए एयर प्यूरीफायर, स्मार्ट फीचर्स और 4-स्टेज फिल्ट्रेशन जैसी खूबियां
  7. Realme P4s 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी
  8. Usain Bolt से भी तेज? 45kmph की स्पीड से दौड़ने वाले चीन के इस रोबोट ने मचाया तहलका!
  9. AirPods 5 के लॉन्च की आहट! मिल सकती है नई H3 चिप, ANC सपोर्ट
  10. रिश्वतखोरों की पोल खोलने वाली वेबसाइट अचानक हुई बंद, 48 घंटे में आए 50 लाख से ज्यादा रिक्वेस्ट!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »