• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Ulefone के रगेड फोन और टैबलेट पर 69% तक डिस्काउंट. 23 जून तक यहां लगी हुई है सेल

Ulefone के रगेड फोन और टैबलेट पर 69% तक डिस्काउंट. 23 जून तक यहां लगी हुई है सेल

Ulefone और AliExpress कंपनी के स्मार्टफोन मॉडल्स पर 69 प्रतिशत तक की छूट दे रहे हैं। इस सेल के दौरान कई स्मार्टफोन और टैबलेट मॉडल्स पर यह छूट दी जा रही है।

Ulefone के रगेड फोन और टैबलेट पर 69% तक डिस्काउंट. 23 जून तक यहां लगी हुई है सेल

Photo Credit: Ulefone

Ulefone सेल 23 जून तक चलेगी

ख़ास बातें
  • Ulefone डिवाइस पर AliExpress दे रहा है 69 प्रतिशत तक की छूट
  • हाल ही में लॉन्च हुए Ulefone Armor 25T Pro रगेड फोन पर भी ऑफर
  • स्मार्टफोन के साथ-साथ टैबलेट पर भी मिल रही है डील्स
विज्ञापन
Ulefone रगेड फोन बनाने के लिए पॉपुलर है। चाइनीज ब्रांड ने हाल ही में Ulefone Armor 25T Pro स्मार्टफोन को पेश किया था और अब इसके स्मार्टफोन AliExpress प्लेटफॉर्म पर सेल के तहत सस्ती कीमतों में बेचे जा रहे हैं। सेल शुरू हो चुकी है और 23 जून तक चलेगी। प्लेटफॉर्म का दावा है कि इस सेल के दौरान UIefone के मोबाइल फोन 69 प्रतिशत तक की छूट के साथ खरीदे जा सकते हैं। सेल में स्मार्टफोन के साथ-साथ टैबलेट मॉडल्स पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Ulefone की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, Ulefone और AliExpress कंपनी के स्मार्टफोन मॉडल्स पर 69 प्रतिशत तक की छूट दे रहे हैं। इस सेल के दौरान कई स्मार्टफोन और टैबलेट मॉडल्स पर यह छूट दी जा रही है। सेल शुरू हो चुकी है और अलीएक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पर 23 जून तक चालू रहेगी। इस दौरान लेटेस्ट Ulefone Armor 25T Pro को वेबसाइट पर 499 डॉलर के बजाय 289 डॉलर की कीमत में लिस्ट किया गया है। इस फोन के साथ कंपनी कई फ्री गिफ्ट भी दे रही है। 

इसके अलावा, Ulefone Armor 26 Ultra Walkie-Talkie एडिशन को भी सेल के दौरान सस्ती कीमत में बेचा जा रहा है। इस फोन को 419.99 डॉलर की कीमत में लिस्ट किया गया है। इस मॉडल की मूल कीमत 699.99 डॉलर है। वॉकी-टॉकी सपोर्ट के चलते यह रिमोटली लोगों से बात करने के लिए अच्छा मॉडल है। इसे वर्क साइट, ऑफिस या इस तरह के अन्य कामों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

Ulefone 26 Ultra पर भी अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है। 15,600mAh बैटरी और 120W चार्जिंग जैसी खासियतों वाले इस रगेड फोन को सेल के दौरान AliExpress पर 359.99 डॉलर पर बेचा जा रहा है। मॉडल 121dB स्पीकर से लैस है। फोन की एक खासियत इसका 200MP क्वाड-कैमरा सिस्टम भी है।

फोन के साथ-साथ सेल में Ulefone Armor Pad 3 Pro टैबलेट को भी बेचा जा रहा है। इसे MRP से 50% छूट के साथ 279.99 डॉलर पर बेचा जा रहा है। इस टैबलेट को सबसे कठिन वातावरण का सामना करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यदि कोई रगेड फोन नहीं लेना चाहता, तो उसके लिए एक ऑप्शन Note 18 Ultra 5G फोन है, जो MediaTek Dimensity 720 चिपसेट, 12GB तक रैम, 50-मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप और FHD+ डिस्प्ले से लैस आता है। इस फोन को सेल में 149.99 डॉलर में बेचा जा रहा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »