Ulefone Armor 23 Ultra स्मार्टफोन सैटेलाइट कनेक्टिविटी के साथ MWC 2024 में हुआ पेश

Armor 23 Ultra रिमोट यूजर्स के लिए कनेक्टिविटी सॉल्युशन प्रदान करता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 मार्च 2024 12:07 IST
ख़ास बातें
  • Ulefone Armor 23 Ultra में 6.78 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • Ulefone Armor 23 Ultra 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है।
  • Ulefone Armor 23 Ultra में मीडियाटेक प्रोसेसर दिया गया है।

Ulefone Armor 23 Ultra में 6.78 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Ulefone

Ulefone Armor 23 Ultra स्मार्टफोन बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में पेश हुआ। टेक्नोलॉजी कंपनी Kigen और Skylo के बीच साझेदारी से तैयार यह रग्ड स्मार्टफोन सामान्य सेलुलर या वाई-फाई कवरेज लिमिट के बिना सैटेलाइट नेटवर्क के जरिए कम्युनिकेशन प्रदान करता है।

कठिन स्थिति और वातावरण में नेविगेट करने वाले यूजर्स के लिए इसे डिजाइन किया गया है। Armor 23 Ultra किजेन के सिक्योर ओएस और स्काईलो के एडवांस कनेक्टिविटी सॉल्युशन से लैस है। यह यूनिक कॉम्बिनेशन टू-वे सैटेलाइट मैसेजिंग सुनिश्चित करता है, जो यूजर्स को उन एरिया में लाइफलाइन प्रदान करता है जहां सामान्य कनेक्टिविटी ऑप्शन काम नहीं करते हैं।
Advertisement

Kigen के सीईओ विंसेंट कोर्स्टनजे ने इस साझेदारी की अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि “Armor 23 Ultra रिमोट यूजर्स के लिए कनेक्टिविटी सॉल्युशन प्रदान करता है। Kigen के सिक्योर OS और स्काईलो की एडवांस टेक्नोलॉजी के जरिए यूजर्स बिलकुल दूर और अलग स्थानों में भी कम्युनिकेशन कर सकते हैं।

Ulefone के को-फाउंडर एनसेन जिओंग ने स्मार्टफोन के नए फीचर्स पर बात करते हुए कहा कि “Armor 23 Ultra हमारे यूजर्स के लिए जरूरी फीचर्स प्रदान करने के हमारे प्रयासों को दर्शाता है। सैटेलाइट बेस्ड मैसेजिंग का लंबे समय से इंतजार किया गया है और इस फोन के साथ हम इसे लोगों तक पहुंचा रहे हैं।
Advertisement

Armor 23 Ultra की सबसे बड़ी खासियत इसका एसओएस फंक्शन है, जो बुलिट सैटेलाइट पर काम करता है। इमरजेंसी में यूजर्स एक इंटरनेशनल रिस्पॉन्स सेंटर से तुरंत मदद पा सकते हैं जो कि जरूरत पड़ने पर मदद के लिए चौबीसों घंटे काम करता है। Ulefone, Kigen और Skylo के बीच साझेदारी ने रिमोट और कठिन वातावरण में यूजर्स के सामने आने वाली कनेक्टिविटी की दिक्कतों को दूर करने का काम किया है। सिक्योर ओएस, सैटेलाइट कम्युनिकेशन और रग्ड डिवाइस मैन्युफैक्चरिंग में एक्सपर्टीज के साथ साझेदारों का लक्ष्य यूजर्स को एक ऐसा डिवाइस देना है, जिसे लेकर वह कहीं भी जा सकते हैं।
Advertisement

काम या घूमने के लिए रिमोट एरिया में जाने वाले यूजर्स लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिसके चलते मजबूत कम्युनिकेशन सॉल्युशन की डिमांड लगातार बढ़ रही है। Armor 23 Ultra रग्ड स्मार्टफोन के लिए एक नया स्टैंडर्ड बनाता है जो दुनिया के सबसे मुश्किल माहौल में नेविगेट करने वाले यूजर्स के लिए बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  2. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  3. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  4. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  5. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  6. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  7. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  8. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  10. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.