उबर का बेस प्राइस अब 20 रुपये से होगा शुरू

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 सितंबर 2016 17:23 IST
ख़ास बातें
  • उबर ने मुंबई में उबरगो के बेस प्राइस में कटौती कर दी है
  • 4 किलोमीटर से कम दूरी के लिए 45 रुपये की जगह 20 रुपये बेस प्राइस होगा
  • यह ऑफर सिर्फ मुंबई में रविवार तक के लिए वैध है
कैब सेवाएं उपलब्ध कराने वाली कंपनियों के बीच किराए को लेकर लड़ाई लगातार छिड़ी हुई है। अब एक नए फैसले के तहत, उबर ने अपनी कम कीमत वाली सर्विस उबरगो के बेस प्राइस 50 प्रतिशत से ज्यादा कम कर दिए हैं। मुंबई में सीमित समय के लिए उबरगो सर्विस का बेस प्राइस 45 की जगह 20 रुपये होगा।

ग्राहकों को भेजे गए एक ईमेल में उबर ने कहा है कि 4 किलोमीटर से कम दूरी वाली ट्रिप के लिए बेस प्राइस अब 20 रुपये होगा। यह ऑफर 7 सितंबर से 11 सितंबर तक चलेगा। इस डिस्काउंट को पाने के लिए यूज़र को किसी तरह के प्रोमो कोड को डालने की जरूरत नहीं होगी।

उबर के एक अधिकारी ने पुष्टि करते हुए बताया कि ये कीमतें सिर्फ थोड़े समय के लिए ही है। इन कीमतों को कंपनी ने मुंबई के यूज़र के लिए ऐलान किया है। उबर ने आगे बताया कि इस ऑफर को दूसरे शहरों में लागू करने की कंपनी की कोई योज़ना नहीं है।

नई कीमतों की बात करें तो अब चर्चगेट से कोलाबा तक के लिए करीब 85 रुपये की जगह 65 रुपये चुकाने होंगे। इसके अलावारा आमतौर पर खार से बांद्रा तक जाने में करीब 60 रुपये लगते हैं लेकिन रविवार तक इस दूरी को करीब 40 रुपये में तय किया जा सकता है। उबर के इस ऐलान के बाद उबर व काली और पीली टैक्सी के अलावा ऑटोरिक्शा चालकों में टकराव बढ़ सकता है। कुछ महीने पहले ही उबर जैसी कैब सर्विस के खिलाफ टैक्सी व ऑटोरिक्शा चालकों ने हड़ताल की थी।
Advertisement
 

उबर की प्रतिद्वंदी ओला के किराये में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मुंबई में ओला की सबसे सस्ती सर्विस माइक्रो है। इसका बेस प्राइस 45 रुपये से शुरू होता है और 20 किलोमीटर तक 6 रुपये/किलोमीटर वसूला जाता है। इसके बाद हर एक किलोमीटर के लिए 12 रुपये देने होते हैं। दोनों कंपनियां अलग-अलग शहरों में अलग किराया वसूल करती हैं। उदाहरण के लिए बेंगलूरु में ओला माइक्रो का बेस प्राइस 40 रुपये है और हर किलोमीटर के लिए 6 रुपये देने होते हैं। लेकिन 15 किलोमीटर के बाद ही कीमत 12 रुपये/किलोमीटर हो जाती है ना कि 20 किलोमीटर बाद।
Advertisement

ओला ने इसी साल मार्च में अपनी माइक्रो सर्विस लॉन्च की थी। ओला के इस कदम के बाद उबर ने भी अपनी कीमतों में कटौती कर दी थी।

हालांकि, उबर द्वारा किरायों में की गई कटौती फिलहाल अस्थायी है। लेकिन इससे उबर की कीमतों में कटौती होने के संकेत तो मिलते ही हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Uber, UberGO, Uber base fare, Uber slashes fare

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  3. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  8. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  9. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  10. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.