Tecno Spark Go 1 फोन के लॉन्च से पहले प्राइस लीक, 13MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से होगा लैस!

रेंडर्स देखें तो फोन रियर में स्क्वायर शेप वाले राउंडेड एज डिजाइन में दिखाई देता है।

विज्ञापन
अपडेटेड: 16 अगस्त 2024 15:03 IST
ख़ास बातें
  • फोन Unisoc T615 चिपसेट से लैस हो सकता है।
  • इसमें रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।
  • फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है।

Tecno Spark Go 2024 में 6.65 इंच का डॉट-इन डिस्प्ले है

Photo Credit: Tecno

Tecno Spark Go 1 को जल्द ही कंपनी ग्लोबल मार्केट समेत भारत में भी पेश कर सकती है। स्मार्टफोन को लेकर लीक्स ऑनलाइन सामने आने लगे हैं। फोन के रेंडर्स और मेन स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। इसी के साथ फोन की संभावित कीमत भी यहां सामने आ गई है। Tecno Spark Go (2024) को भारत में दिसंबर 2023 में लॉन्च किया गया था। Tecno Spark Go 1 इसी फोन का सक्सेसर होने वाला है। आइए जानते हैं कैसा होगा नया स्मार्टफोन।
 

Tecno Spark Go 1 Price in India, Design (Expected)

Tecno Spark Go 1 भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है। Passionategeekz की रिपोर्ट की मानें तो यह ग्लोबल मार्केट के साथ ही भारतीय मार्केट में भी दस्तक दे सकता है। हालांकि इस रिपोर्ट में लॉन्च की सटीक टाइमलाइन के बारे में पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन कीमत के बारे में बताया गया है। इस फोन की कीमत 100 डॉलर (लगभग 8,400 रुपये) के आसपास हो सकती है। हैंडसेट के डिज़ाइन रेंडर भी यहां नजर आते हैं। फोन ब्लैक और व्हाइट कलर्स में देखा जा सकता है।  
Advertisement

रेंडर्स देखें तो फोन रियर में स्क्वायर शेप वाले राउंडेड एज डिजाइन में दिखाई देता है। इसमें दो कैमरा यूनिट मिल जाते हैं जिसके साथ में एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। पावर और वॉल्यूम बटन को राइट स्पाइन पर जगह दी गई है। फोन में फ्लैट डिस्प्ले दिखाई दे रहा है। चिन पतली नजर आ रही है। इसमें सेंटर में पंच होल कटआउट है जहां सेल्फी कैमरा दिया गया है। 

Tecno Spark Go 1 Specifications, Features (Expected)

Tecno Spark Go 1 में 720 x 1,600 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ 6.67 इंच डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन Unisoc T615 चिपसेट से लैस हो सकता है। जिसके साथ में 128GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज मिल सकती है। फोन एंड्रॉइड 14 के साथ आ सकता है। 

कैमरा की बात करें तो इसमें रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है। 4G कनेक्टिविटी इसमें देखने को मिल सकती है। साथ में IP54 रेटिंग भी मिल सकती है। फोन 5000एमएएच बैटरी से लैस हो सकता है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ आ सकती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  3. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  4. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  7. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  8. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  9. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  2. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  3. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  4. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  7. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  8. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  9. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  10. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.