Tecno Spark 8P लॉन्च, MediaTek Helio G85 और 50MP कैमरा समेत दमदार फीचर्स से लैस

Tecno Spark 8P में f/1.6 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा जो कि फेज डिटेक्शन ऑटोफोकस (PDAF) से लैस है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट में कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 7 जुलाई 2022 16:54 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Spark 8P में Android 11 के साथ HiOS 7.6 दिया गया है।
  • Tecno Spark 8P के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज ऑप्शन की कीमत 10,999 रुपये है।
  • Tecno Spark 8P में Android 11 के साथ HiOS 7.6 दिया गया है।

Tecno Spark 8P में Android 11 के साथ HiOS 7.6 दिया गया है।

Photo Credit: Tecno

Tecno ने भारत में गुरुवार को Tecno Spark 8P को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच वाली डिस्प्ले के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। ऑक्टा कोर MediaTek SoC से लैस है और मेमोरी फ्यूजन फीचर के जरिए RAM को बढ़ाया जा सकता है, जिससे बेहतर मोबाइल एक्सपीरियंस मिलता है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी के साथ 18W चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। आइए टेक्नो के इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में बता रहे हैं।


Tecno Spark 8P की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Tecno Spark 8P के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज ऑप्शन की कीमत 10,999 रुपये है। Tecno के मुताबिक यह स्मार्टफोन भारतीय रिटेल स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह फोन Atlantic Blue, Iris Purple, Tahiti Gold और Turquoise Cyan कलर्स में उपलब्ध है। Tecno Spark 8P को बीते साल नवंबर में फिलीपींस में 4GB RAM + 64GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ PHP 7,499 यानी कि 10,600 रुपये में लॉन्च किया गया था।
Advertisement
 

Tecno Spark 8P के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Tecno Spark 8P में Android 11 के साथ HiOS 7.6 दिया गया है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.6 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2408 पिक्सल है। फिलीपींस में लॉन्च किए गए मॉडल से अलग भारतीय वर्जन में MediaTek Helio G85 SoC  दिया गया है, वहीं फिलीपींस में MediaTek Helio G70 SoC दिया गया है। स्टोरेज के लिए इसमें 4B LPDDR4x RAM दी गई है, जिसे मेमोरी फ्यूजन फीचर के साथ 7GB तक बढ़ा सकते हैं। टेक्नो दावा करती है कि स्मार्टफोन कई ऐप लॉन्च करने के औसत समय में 43 प्रतिशत तक सुधार करता है।

कैमरा की बात करें तो इसमें f/1.6 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा जो कि फेज डिटेक्शन ऑटोफोकस (PDAF) से लैस है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट में कैमरा दिया गया है।
Advertisement

बैटरी बैकअप की बात करें तो Tecno Spark 8P में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन को छीटों से बचाव मिलता है और IPX2 सर्टिफाइड किया गया है। इसके अलावा इसमें DTS सराउंड साउंड के साथ स्पीकर्स दिए गए हैं।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  2. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  3. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  8. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.