5,000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले के साथ Tecno Spark 8C लॉन्च, जानें फुल स्पेसिफिकेशन

Tecno Spark 8C की कीमत का ऐलान फिलहाल नहीं किया गया है। हालांकि, यह फोन नाइजीरिया और थाईलैंड की वेबसाइट पर डायमंड ग्रे, आइरिश पर्पल, मैग्नेट ब्लैक और टरक्वॉइश सियान कलर ऑप्शन में लिस्ट है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 31 जनवरी 2022 15:05 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Spark 8C में मौजूद है चार कलर ऑप्शन
  • टेक्नो स्पार्क 8सी में 4 जीबी रैम दी गई है
  • ऑक्टा-कोर Unisoc T606 प्रोसेसर से लैस है फोन

डायमंड ग्रे, आइरिश पर्पल, मैग्नेट ब्लैक और टरक्वॉइश सियान कलर ऑप्शन में आता है Tecno Spark 8C

Tecno Spark 8C स्मार्टफोन को Spark 8 सीरीज़ के लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह नया फोन डुअल रियर कैमरा और 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले के साथ आता है। टेक्नो स्पार्क 8सी एंड्रॉयड 11 (गो एडिशन) पर काम करता है। अन्य प्रमुख स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो टेक्नो स्पार्क 8सी में DTS स्टीरियो स्पीकर, वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच और एनएफसी सपोर्ट मौजूद है। यही नहीं, इस फोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित कैमरा इफेक्ट्स भी शामिल है और यह चार कलर ऑप्शन में आता है।
 

Tecno Spark 8C availability

Tecno Spark 8C की कीमत का ऐलान फिलहाल नहीं किया गया है। हालांकि, यह फोन नाइजीरिया और थाईलैंड की वेबसाइट पर डायमंड ग्रे, आइरिश पर्पल, मैग्नेट ब्लैक और टरक्वॉइश सियान कलर ऑप्शन में लिस्ट है।

आपको बता दें, पिछले साल Tecno Spark 8 स्मार्टफोन को भारत में 7,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। वहीं, Tecno Spark 8T दिसंबर महीने में 8,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया था।
 

Tecno Spark 8C availability

टेक्नो स्पार्क 8सी स्मार्टफोन Android 11 Go Edition पर आधारित HiOS यूआई पर काम करता है। इसमें 6.6-इंच एचडी+ (720 x 1,612 पिक्सल) Dot Notch डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसके साथ 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इसके अलावा, फोन ऑक्टा-कोर Unisoc T606 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 2 जीबी और 3 जीबी रैम दिया गया है। थाईलैंड वेबसाइट में सिंगल 4 जीबी रैम विकल्प लिस्ट है।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और इसके साथ f/1.8 लेंस मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

टेक्नो स्पार्क 8सी में 64 जीबी स्टोरेज मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी और माइक्रो यूएसबी पोर्ट मौजूद है। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। फोन में रियर माउंटिड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
Advertisement

टेक्नो स्पार्क 8सी फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन का डायमेंशन 164.57x76x8.95mm है।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + AI lens

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1612 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो ए25

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + AI Lens

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11 (Go edition)

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  2. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  5. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  7. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  10. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.