90Hz डिस्प्ले व 5,000mAh बैटरी के साथ Tecno Spark 7P भारत में लॉन्च, जानें अन्य खूबियां

Tecno Spark 7P स्मार्टफोन कंपनी की वेबसाइट पर 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज के साथ लिस्ट हैं। यह फोन चार कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध है, जिसमें एल्प्स ब्लू, मैगनेट ब्लैक, स्प्रूस ग्रीन और समर मोजिटो शामिल है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2021 16:11 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Spark 7P फोन कंपनी की वेबसाइट पर है लिस्ट
  • टेक्नो स्पार्क 7पी में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है
  • फोन में मौजूद है 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा

फोन में मौजूद है 6.8-इंच एचडी+ का डिस्प्ले

Tecno Spark 7P स्मार्टफोन को Tecno Spark 7 के लॉन्च के कुछ दिनों बाद ही गुपचुप तरीके से लॉन्च कर दिया गया है। चीनी टेक कंपनी का यह स्मार्टफोन 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले व ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। टेक्नो स्पार्क 7पी स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो जी70 प्रोसेसर दिया गया है, जबकि फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है। टेक्नो स्पार्क 7पी फोन में Super Night Mode और Dirac Stereo Sound Effect जैसे फीचर्स प्रीलोडेड आए हैं।
 

Tecno Spark 7P price, availability

Tecno Spark 7P स्मार्टफोन कंपनी की वेबसाइट पर 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज के साथ लिस्ट हैं। यह फोन चार कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध है, जिसमें एल्प्स ब्लू, मैगनेट ब्लैक, स्प्रूस ग्रीन और समर मोजिटो शामिल है। Tecno ने फिलहाल स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता संबंधी किसी प्रकार की जानकारी प्रदान नहीं की है। हालांकि, हार्डवेयर को देखें तो संभावना है कि इसकी कीमत Tecno Spark 7 के आसपास की हो सकती है। इस फोन को भारत में 8,499 और 7,499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था, जो कि एंड्रॉयड गो पर काम करता है।
 

Tecno Spark 7P specifications

कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट स्पेसिफिकेशन के मुताबिक, डुअल-सिम (नैनो) Tecno Spark 7P फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित HIOS 7.5  पर चलता है और इसमें 6.8-इंच एचडी+ (720x1,640 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 20.5:9 आस्पेक्ट रेशियो शामिल है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी70 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 4 जीबी रैम जोड़ा गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा डुअल एलईडी फ्लैश के साथ मौजूद है।

टेक्नो स्पार्क 7पी में स्टोरेज 64 जीबी और 128 जीबी है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5mm हेडफोन जैक आदि शामिल है। सेंसर में एक्सीलेरोमीटर, एंबिएंट लाइट और प्रोक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। इसके अलावा आपको फोन में रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।
Advertisement

कंपनी ने फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी है। वहीं फोन का डायमेंशन 171.9x77.9x9.15mm का है।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी70

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1640 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Tecno Spark 7P Specifications, Tecno Spark 7P, Tecno
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  3. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  6. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  7. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  8. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.