6,000mah बैटरी के साथ Tecno Spark 7 भारत में लॉन्च, कीमत 6,999 रुपये से शुरू

Tecno Spark 7 की कीमत भारत में 6,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें फोन का 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज कॉन्फिगरेशन मिलता है। इसके साथ, फोन का एक 3 जीबी + 64 जीबी विकल्प भी है, जिसकी कीमत 7,999 रुपये रखी गई है।

6,000mah बैटरी के साथ Tecno Spark 7 भारत में लॉन्च, कीमत 6,999 रुपये से शुरू

स्प्रूस ग्रीन, मैग्नेट ब्लैक और मॉर्फियस ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है फोन

ख़ास बातें
  • Tecno Spark 7 में मौजूद है 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा
  • टेक्नो स्पार्क 7 फोन मीडियाटेक हीलियो A25 प्रोसेसर से है लैस
  • फोन की सेल 16 अप्रैल से शुरू होगी
विज्ञापन
Tecno Spark 7 स्मार्टफोन को कंपनी के लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन Tecno Spark 6 का सक्सेसर है, जो कि पिछले साल सितंबर महीने में लॉन्च किया गया था। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह फोन 6,000 एमएएच की दमदार बैटरी से लैस है। साथ ही यह बजट स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर चलता है। इसके अलावा, फोटोग्राफी के लिए इस फोन में पिछले फोन की तरह ही डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में तीन कलर ऑप्शन और दो कॉन्फिग्रेशन विकल्प दिए गए हैं।
 

Tecno Spark 7 price, availability details

Tecno Spark 7 की कीमत भारत में 6,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें फोन का 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज कॉन्फिगरेशन मिलता है। इसके साथ, फोन का एक 3 जीबी + 64 जीबी विकल्प भी है, जिसकी कीमत 7,999 रुपये रखी गई है। जैसे कि हमने बताया फोन में तीन कलर ऑप्शन पेश किए गए हैं, जो है स्प्रूस ग्रीन, मैग्नेट ब्लैक और मॉर्फियस ब्लू। फोन की सेल Amazon पर 16 अप्रैल दोपहर 12 बजे से शुरू की जाएगी।
 

Tecno Spark 7 specifications

डुअल-सिम (नैनो) Tecno Spark 7 फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित HIOS 7.5  पर चलता है और इसमें 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 6.52-इंच एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डॉट-इन नॉच डिस्प्ले मिलता है, जिसका स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 90.34 प्रतिशत और पीक ब्राइटनेस 480 निट्स है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो A25 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 3 जीबी रैम जोड़ा गया है। वहीं, स्टोरेज 64 जीबी है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और इसके साथ AI कैमरा दिया गया है। कैमरा सेटअप में क्वाड फ्लैश भी जोड़ा गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी विकल्पों में डुअल सिम, 4जी VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस आदि शामिल है। साथ ही फोन में 6,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसमें 42 घंटे कॉलिंग टाइम, 17 घंटे वेब ब्राउंज़िंग, 17 घंटे म्यूज़िक प्लेबैक, 17 घंटे गेम प्लेइंग और 27 घंटे वीडियो प्लेबैक मिलता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »