5000mAh बैटरी के साथ Tecno Spark 7 Pro लॉन्च, जानें फुल स्पेसिफिकेशन!

Tecno Spark 7 Pro स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है। हालांकि, यदि इसके कॉन्फिग्रेशन विकल्प की बात करें, तो इसमें आपको 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मिलता है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 27 अप्रैल 2021 12:07 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Spark 7 Pro में मिलेंगे चार कलर ऑप्शन
  • टेक्नो स्पार्क 7 प्रो में दी गई है 10वॉट की बैटरी
  • टेक्नो स्पार्क 7 प्रो में मिलेंगे तीन कॉन्फिग्रेशन

इस फोन में आल्प्स ब्लू, स्प्रूस ग्रीन, नियॉन ड्रीम और मैग्नेटिक ब्लैक कलर ऑप्शन आते हैं

Tecno Spark 7 Pro स्मार्टफोन को कथित रूप से Tecno Spark 7 के लेटेस्ट एडिशन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। टेक्नो स्पार्क 7 सीरीज़ के तहत इससे पहले Tecno Spark 7 और Tecno Spark 7P स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया गया था। टेक्नो स्पार्क 7 एक बजट स्मार्टफोन है, जो कि प्रभावशाली फीचर्स से लैस है। स्पेसिफिकेन्श की बात करें, तो इस फोन में आपको 5,000 एमएएएच की बैटरी मिलेगी। इसके अलावा यह फोन मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 6 जीबी तक रैम विकल्प दिया गया है। ये फोन तीन कॉन्फिग्रेशन व चार कलर ऑप्शन के साथ आता है।
 

Tecno Spark 7 Pro pricing and availability

Gizmochina की रिपोर्ट के अनुसार, Tecno Spark 7 Pro स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है। हालांकि, यदि इसके कॉन्फिग्रेशन विकल्प की बात करें, तो इसमें आपको 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मिलता है। कलर ऑप्शन की बात करें, तो इस फोन में आल्प्स ब्लू, स्प्रूस ग्रीन, नियॉन ड्रीम और मैग्नेटिक ब्लैक आते हैं।
 

Tecno Spark 7 Pro Specifications

टेक्नो स्पार्क 7 प्रो Android 11 आधारित HiOS 7.5 पर काम करता है। इसमें 6.6 इंच फुल-एचडी+ (720 x 1600 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में होल-पंच कटआउट मौजूद है, जो कि स्क्रीन के टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में स्थित है। इसके अलावा, फोन MediaTek Helio G80 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी व 6 जीबी रैम और 64 जीबी व 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है इसके साथ डेप्थ कैमरा व एआई लेंस दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।
Advertisement

फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी मौजूद है, जिसके साथ 10 वॉट चार्जिंग मौजूद है। इसके अलावा फोन में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। फोन का डायमेंशन 164.9 x 76.2 x 8.8mm है।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  4. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  9. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  10. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.