Tecno Spark 6 Air स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, वायरलेस ईयरबड भी किया पेश

फोटो और वीडियो के लिए Tecno Spark 6 Air में एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर एक AI लेंस और एक 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 30 जुलाई 2020 17:52 IST
ख़ास बातें
  • क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 6,000mAh बैटरी से लैस आता है Tecno Spark 6 Air
  • Minipod M1 सिंगल-ईयर वायरलेस ईयरबड को भारत में 799 रुपये में किया लॉन्च
  • टेक्नो स्पार्क 6 एयर स्मार्टफोन की कीमत 7,999 रुपये

Tecno Spark 6 Air की भारत में कीमत 7,999 रुपये है

Tecno Spark 6 Air और Minipod M1 सिंगल-ईयर वायरलेस ईयरबड भारत में लॉन्च किए गए हैं। दोनों एंट्री लेवल प्रोडक्ट्स हैं और आक्रामक कीमत के साथ आते हैं। टेक्नो स्पार्क 6 एयर में 6,000mAh की बड़ी बैटरी और 7 इंच की विशाल स्क्रीन शामिल है। दूसरी ओर, टेक्नो मिनीपॉड एम1 में 18 घंटे से अधिक समय का म्युज़िक प्लेबैक और IPX4 वाटर रेसिस्टेंट फीचर मिलता है। Spark 6 Air स्मार्टफोन और Minipod M1 सिंगल-ईयर वायरलेस ईयरबड दोनों ही Amazon Prime Day सेल पर उपलब्ध होंगे।
 

Tecno Spark 6 Air, Tecno Minipod M1: price in India

टेक्नो स्पार्क 6 एयर स्मार्टफोन की कीमत 7,999 रुपये है, जिसमें 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलता है। यह कॉमेट ब्लैक और ओशियन ब्लू रंग विकल्पों में आता है। Tecno Minipod M1 की कीमत 799 रुपये है और यह व्हाइट रंग के विकल्प में आता है। दोनों प्रोडक्ट 6 अगस्त से अमेज़न और ऑफलाइन रिटेलर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
Advertisement
 

Tecno Spark 6 Air specifications

ड्यूल-सिम (नैनो) टेक्नो स्पार्क 6 एयर एंड्रॉयड 10 (गो एडिशन) पर आधारित HiOS 6.2 पर काम करता है। इसमें 7-इंच का एचडी+ (720x1,640 पिक्सल) डॉट-नॉच डिस्प्ले मिलता है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20.5:9 और स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 90.6 प्रतिशत है। यह 480 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन क्वाड-कोर मीडियाटेक हीलियो ए22 चिपसेट पर काम करता है और 2 जीबी रैम के साथ आता है।

फोटो और वीडियो के लिए Tecno Spark 6 Air में एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर एक AI लेंस और एक 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए इसमें एफ/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है।
Advertisement

Tecno Spark 6 Air में 32 जीबी स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन पर कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 और कुछ अन्य फीचर्स शामिल हैं। बैटरी की क्षमता 6,000mAh है और इसमें लगे सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हैं। टेक्नो स्पार्क 6 एयर का डाइमेंशन 174.68x79.36x9.3 मिलीमीटर है।
 

Tecno Minipod M1 specifications

Tecno का यह सिंगल-ईयर वायरलेस ईयरबड 50mAh बैटरी के साथ आता है, जो सिंगल चार्ज पर 6 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक देने की क्षमता रखता है। चार्जिंग केस में 110mAh की बैटरी है। कंपनी का कहना है कि ईयरबड और केस के पूरी तरह से चार्ज होने पर यह कुल 18 घंटे का म्युज़िक प्लेबैक दे सकता है। यह आपके डिवाइस को ब्लूटूथ 5.0 के जरिए कनेक्ट करता है और इसमें एनवायरनमेंट नॉइस कैंसलेशन (ENC) भी शामिल है। आपको स्मार्ट टच कंट्रोल्स भी मिलते हैं और यह IPX4 सुरक्षा के साथ आता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो ए22

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1640 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  6. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  7. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.