Tecno Spark 5 Pro लॉन्च हुआ भारत में, चार रियर कैमरे और 5,000 एमएएच बैटरी हैं इसमें

Tecno Spark 5 Pro स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 आधारित HiOS पर काम करता है। फोन में 6.6 इंच एचडी+(720x1,600 पिक्सल) होल-पंच डिस्प्ले के साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90.2 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो दिया गया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 13 जुलाई 2020 18:06 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Spark 5 Pro रिटेल स्टोर्स पर खरीद के लिए उपलब्ध
  • टेक्नो स्पार्क 5 प्रो में है 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा
  • Tecno Spark 5 का प्रीमियम मॉडल है टेक्नो स्पार्क 5 प्रो

Tecno Spark 5 Pro में मौजूद है 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

Tecno Spark 5 Pro स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया गया है, जो मीडियाटेक हीलियो ए25 प्रोसेसर और क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है। यह फोन Tecno Spark 5 का प्रीमियम वेरिएंट है, जो मई में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन के क्वाड रियर कैमरा सेटअप का प्राइमरी कैमरा 16 मेगापिक्सल का है, जबकि टेक्नो स्पार्क 5 का प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का था। टेक्नो स्पार्क 5 प्रो स्मार्टफोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है और यह फोन चार कलर ऑप्शन के साथ खरीद के लिए उपलब्ध होगा।
 

Tecno Spark 5 Pro price in India, sale

टेक्नो स्पार्क 5 प्रो के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,499 रुपये है। यह फोन चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जो हैं आइस जेडाइट, स्पार्क ऑरेंज, सीबेड ब्लू और क्लाउड व्हाइट। Tecno Spark 5 Pro स्मार्टफोन 35 हजार से ज़्यादा रिटेल स्टोर में खरीद के लिए उपलब्ध है।
 

Tecno Spark 5 Pro specifications

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो टेक्नो स्पार्क 5 प्रो स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 आधारित HiOS पर काम करता है। फोन में 6.6 इंच एचडी+(720x1,600 पिक्सल) होल-पंच डिस्प्ले के साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90.2 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो दिया गया है। यह ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो ए25 प्रोसेसर से लैस हैं, साथ में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में आपको क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 16 मेगापिक्सल का है, 2 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर के साथ 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू दिया गया है, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और AI शूटर मौजूद है। इसमें क्वाड-एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉल के लिए आपको इस फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा व डुअल एलईडी फ्लैश मिलेगा।
Advertisement

टेक्नो स्पार्क 5 प्रो स्मार्टफोन 5,000 एमएएच बैचरी से लैस है। इसके बारे में 17 घंटे वीडियो प्लेबैक, 115 घंटे म्यूज़िक, 13 घंटे गेम प्ले, 18 घंटे वेब ब्राउज़िंग, 31 घंटे कॉल टाइम और 480 घंटे स्टैंडबाय टाइम देने का दावा है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और ओटीजी सपोर्ट मिलेगा। टेक्नो स्पार्क 5 प्रो में रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो ए25

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + AI

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  7. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  8. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  9. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  10. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.