Helio G81, 5000mAh बैटरी, 6.67 इंच डिस्प्ले के साथ Tecno Spark 30C लॉन्च, जानें सबकुछ

Tecno Spark 30C में 6.67 इंच की एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 सितंबर 2024 10:40 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Spark 30C में 6.67 इंच की एलसीडी डिस्प्ले दी गई है।
  • Tecno Spark 30C में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Tecno Spark 30C में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

Tecno Spark 30C में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Tecno

Tecno ने बाजार में Tecno Spark 30C लॉन्च कर दिया है। यह एक नया बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन है जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67 इंच की एलसीडी डिस्प्ले प्रदान करता है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें एक 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Tecno Spark 30C के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Tecno Spark 30C Price


Tecno Spark 30C की कीमत की अभी तक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इसके शानदार स्पेसिफिकेशंस इसे बजट फ्रेंडली डिवाइस चाहने वाले यूजर्स के लिए एक बेहतर विकल्प बनाती है। यह स्मार्टफोन ऑर्बिट ब्लैक, ऑर्बिट व्हाइट, मैजिक स्किन 3.0 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।


Advertisement
Tecno Spark 30C Specifications


Tecno Spark 30C में 6.67 इंच की एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। स्पार्क 30सी में मीडियाटेक हेलियो जी81 चिपसेट दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 4GB/ 128GB, 6GB / 128GB, 4GB / 256GB और 8GB / 256GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। सिक्योरिटी के लिए यह एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। ऑडियो के लिए ड्यूल सिमेट्रिकल स्पीकर शामिल हैं। धूल और छींटों से सुरक्षा के लिए IP54 रेटिंग दी गई है।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो Spark 30C में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Tecno ने बताया कि Spark 30C की बैटरी की 1,000 चार्जिंग साइकल के बाद अपनी असली कैपेसिटी का कम से कम 80% बनाए रखती है, जिसके चलते 4 साल से ज्यादा बेहतर रहती है। इसमें 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.