• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 108MP कैमरा के साथ Tecno Spark 30 सीरीज पेश, 5 नए मॉडल और ट्रांसफॉर्मर्स एडिशन, जानें खूबियां

108MP कैमरा के साथ Tecno Spark 30 सीरीज पेश, 5 नए मॉडल और ट्रांसफॉर्मर्स एडिशन, जानें खूबियां

टेक्‍नो ने Tecno Spark 30 सीरीज को पेश कर दिया है। कंपनी ने 5 डिवाइसेज Tecno Spark 30, Spark 30 Pro, Spark 30C, Spark 30C 5G और Spark 30 5G की घोषणा की है।

108MP कैमरा के साथ Tecno Spark 30 सीरीज पेश, 5 नए मॉडल और ट्रांसफॉर्मर्स एडिशन, जानें खूबियां

Tecno Spark 30 Pro में फ्लैट फ्रेम बॉडी दी गई है और ऑफ-सेंटर सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल है।

ख़ास बातें
  • Tecno Spark 30 सीरीज पेश
  • 5 मॉडल्‍स को लाया गया
  • ट्रांसफॉर्मर्स स्‍पेशल एडिशन भी आए
विज्ञापन
Tecno Spark 30 Series : टेक्‍नो ने Tecno Spark 30 सीरीज को पेश कर दिया है। कंपनी ने 5 डिवाइसेज Tecno Spark 30, Spark 30 Pro, Spark 30C, Spark 30C 5G और Spark 30 5G की  घोषणा की है। Tecno Spark 30 के बारे में डिटेल्‍स पिछले वीकेंड सामने आई थीं। अब Spark 30 Pro और एक स्‍पेशल एडिशन (ट्रांसफॉर्मर्स) की कुछ खूबियों का पता चला है। बाकी मॉडलों के बारे में कोई इन्‍फर्मेशन नहीं है। भारत में इनके लॉन्‍च के बारे में भी जानकारी नहीं है। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, Tecno Spark 30 Pro में फ्लैट फ्रेम बॉडी दी गई है और ऑफ-सेंटर सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल है। फोन में 120 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्‍प्‍ले मिलता है। दावा है कि फोन का डिस्‍प्‍ले TUV लो ब्‍लू-लाइट आई सर्टिफ‍िकेशन के साथ आता है जिससे आंखों को कम से कम नुकसान होता है। 

Tecno Spark 30 Pro में डुअल स्‍टीरियो स्‍पीकर्स लगाए गए हैं। उनमें डॉल्‍बी एटमॉस का सपोर्ट है और हाई-रेस साउंड मिलता है। आईआर ब्‍लास्‍टर का भी सपोर्ट है, जिससे फोन को रिमोट की तरह इस्‍तेमाल किया जा सकता है। 

Tecno Spark 30 Pro में मीडियाटेक का हीलियो G100 प्रोसेसर लगाया गया है। उसके साथ 8GB रैम और 256 जीबी स्‍टोरेज है। फोन में 108 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा है, जो 3एक्‍स जूम और 10एक्‍स डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है। कंपनी ने एआई फीचर्स को भी फोन में जोड़ा है जैसे- एआई इरेजर, एआई आर्टबोर्ड। 

Tecno Spark 30 सीरीज में दो स्‍पेशल एडिशन लाए गए हैं। इनके नाम Tecno Spark 30 Bumblebee Edition और Tecno Spark 30 Pro Optimus Prime Edition हैं। दोनों फोन्‍स की खूबियां Spark 30 Pro जैसी ही होने की उम्‍मीद है। वॉलपेपर और थीम्‍स से ये अलग हो सकते हैं।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »