50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Tecno Spark 20C लॉन्च, जानें क्या कुछ है खास

Tecno Spark 20C में 6.6 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1612 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 नवंबर 2023 11:32 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Spark 20C में 6.6 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Tecno Spark 20C में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
  • Tecno Spark 20C में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

Tecno Spark 20C में 50MP कैमरा दिया गया है।

Photo Credit: Tecno

Tecno ने अपनी ग्लोबल वेबसाइट पर नया स्मार्टफोन Tecno Spark 20C पेश किया है। Tecno ने हाल ही में मलेशिया में Tecno Spark Go 2024 लॉन्च किया था। Spark 20C एक ऑक्टा-कोर सीपीयू पर काम करने वाला एंट्री लेवल फोन है। टेक्नो के इस फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि 18W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यहां हम आपको Tecno Spark 20C के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Tecno Spark 20C की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Tecno Spark 20C की कीमत का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। यह स्मार्टफोन Gravity Black, Mystery White, Alpenglow Gold, and Magic Skin (leatherback) जैसे कलर ऑप्शन में आएगा।
 


Tecno Spark 20C के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
Tecno Spark 20C में 6.6 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1612 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। इस फोन में 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस फोन के रियर में AI लेंस के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल है।

स्मार्टफोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि 18W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में जीपीएस, वाईफाई, ब्लूटूथ, एफएम और ओटीजी शामिल हैं। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। सिक्योर अनलॉकिंग के लिए इसमें साइड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में नोटिफिकेशन के लिए सेल्फ-डेवलप डायनेमिक पोर्ट भी शामिल है और साथ में यह स्मार्टफोन में ड्यूल स्पीकर सेटअप के साथ आता है।
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  6. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.