Tecno Spark 20 Pro 5G हुआ 108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Tecno Spark 20 Pro 5G में 6.78 इंच की FHD LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 जून 2024 17:24 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Spark 20 Pro 5G में 6.78 इंच की FHD LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Tecno Spark 20 Pro 5G की शुरुआती कीमत $190 (लगभग 15,871 रुपये) है।
  • Tecno Spark 20 Pro 5G के रियर में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Tecno Spark 20 Pro 5G में 108MP कैमरा है।

Photo Credit: Tecno

Tecno ने बाजार में Tecno Spark 20 Pro 5G को लॉन्च कर दिया है। Tecno Spark 20 Pro 5G में 6.78 इंच की FHD LCD डिस्प्ले दी गई है। Tecno Spark 20 Pro 5G के इस स्मार्टफोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Tecno Spark 20 Pro 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Tecno Spark 20 Pro 5G Price


Tecno Spark 20 Pro 5G की शुरुआती कीमत $190 (लगभग 15,871 रुपये) है, हालांकि क्षेत्रों के अनुसार अलग-अलग होंगी। Tecno Spark 20 Pro 5G 20 जून से सऊदी अरब में और फिर मध्य पूर्व, अफ्रीका, दक्षिण पूर्व एशिया और लैटिन अमेरिका के चुनिंदा बाजारों में उपलब्ध होगा। 


Tecno Spark 20 Pro 5G Specifications


Tecno Spark 20 Pro 5G में 6.78 इंच की FHD LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2460 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6080 5G प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन 8GB RAM से लैस है, जिसे 8GB + 8GB करके बढ़ाया जा सकता है। वहीं 256GB इनबिल्ट स्टोरेज से लैस है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया जा सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड HIOS 14 पर काम करता है।


Tecno Spark 20 Pro 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा शामिल है। Spark 20 Pro 5G में 5,000 mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन Dolby Atmos सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर से लैस है। यह स्मार्टफोन ग्लॉसी व्हाइट, नियॉन ग्रीन और स्टार्टरेल ब्लैक में उपलब्ध है। इसमें एक वीगन लेदर वेरिएंट है और बाकि दो ग्लॉसी फिनिश के साथ आते हैं।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2460x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  2. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  3. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  2. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  3. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  4. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  5. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  6. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  7. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  8. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  9. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  10. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.