8GB रैम, 108MP कैमरा के साथ लॉन्‍च हुआ Tecno Spark 20 Pro 5G, जानें प्राइस

Tecno Spark 20 Pro 5G की कीमत 8GB RAM और 128GB वेरिएंट के लिए 15999 रुपये है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 9 जुलाई 2024 17:24 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Spark 20 Pro 5G भारत में लॉन्‍च
  • 108 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया गया है इसमें
  • स्‍टारट्रायल ब्‍लैक और ग्‍लॉसी वाइट कलर्स में आया फोन

Tecno Spark 20 Pro 5G में 6.78 इंच का फुल एचडी प्‍लस आईपीएस एलसीडी डिस्‍प्‍ले है।

Tecno Spark 20 Pro 5G : टेक्‍नो का नया स्‍मार्टफोन Tecno Spark 20 Pro 5G भारत में लॉन्‍च हो गया है। नया टेक्‍नो फोन मिड रेंज में आता है और कई खूबियों से लैस है। इसमें 5 हजार एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 33 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Spark 20 Pro 5G में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6080 प्रोसेसर लगा है। 8 जीबी तक रैम इसमें दी गई है और डिस्‍प्‍ले में 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट है। कंपनी ने 108 एमपी का मेन रियर कैमरा दिया है, जो आज ही लॉन्‍च हुए Redmi 13 5G में भी मौजूद है। 
 

Tecno Spark 20 Pro 5G Price in India

Tecno Spark 20 Pro 5G की कीमत 8GB RAM और 128GB वेरिएंट के लिए 15999 रुपये है। इसका एक और वेरिएंट 8GB RAM व 256GB स्‍टोरेज के साथ आता है, जिसके दाम 16999 रुपये हैं। स्‍टारट्रायल ब्‍लैक और ग्‍लॉसी वाइट कलर्स में यह फोन उपलब्‍ध होगा। सेल 11 जुलाई से शुरू होगी। फोन को ऑनलाइन व ऑफलाइन लिया जा सकेगा। डेबिट-क्रेडिट व यूआई पेमेंट पर कंपनी 2 हजार रुपये का कैशबैक भी दे रही है। 
 

Tecno Spark 20 Pro 5G Specifications

Tecno Spark 20 Pro 5G में 6.78 इंच का फुल एचडी प्‍लस आईपीएस एलसीडी डिस्‍प्‍ले है। उसका रेजॉलूशन 2,460x1,080 पिक्‍सल्‍स है। डिस्‍प्‍ले में 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट मिलता है। 

Tecno Spark 20 Pro 5G को कंपनी ने मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 6080 प्रोसेसर की ताकत दी है। उसके साथ Mali-G57 MC2 जीपीयू जोड़ा है। फोन में 8 जीबी रैम है और इंटरनल स्‍टाेरेज 256 जीबी तक है। यह फोन आउट ऑफ द बॉक्‍स एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलता है। 
Advertisement

Tecno Spark 20 Pro 5G में 108 मेगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा दिया गया है। साथ ही 2 मेगापिक्‍सल का डेप्‍थ सेंसर है। फ्रंट में 8 एमपी का कैमरा इस फोन में है। नए टेक्‍नो फोन में 5 हजार एमएएच की बैटरी है। यह 33 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन को आईपी53 रेटिंग मिली है। इसका मतलब है कि यह धूल और पानी से होने वाले नुकसान से कुछ हद तक बचा रह सकता है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2460x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  7. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  8. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  9. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  10. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.