Tecno जल्द ला रहा नया Pova फोन, टीजर वीडियो हुआ लीक, जानें सबकुछ

Tecno इस महीने भारत में Pova 7 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2025 10:20 IST
ख़ास बातें
  • Tecno इस महीने भारत में Pova 7 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।
  • Pova फोन एक ट्रायंगुलर शेप के रियर कैमरा आइलैंड के साथ नजर आया है।
  • Tecno ने फरवरी में एक Pova फोन का टीजर पेश किया था।

Tecno Pova 6 Pro में 6000mAh की बैटरी है।

Photo Credit: Tecno

Tecno इस महीने भारत में Pova 7 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि, ब्रांड ने अभी तक ऑफिशियल तौर पर फोन की पुष्टि नहीं की है, लेकिन 91मोबाइल्स की रिपोर्ट में एक टीजर वीडियो से फोन के डिजाइन का पता चला है। यह वीडियो उस पुराने टीजर से लिंक भी नजर आ रहा है जिसे Tecno ने इस साल जनवरी में शेयर किया था। सबसे पहले Tecno ने फरवरी में एक Pova फोन का टीजर पेश किया था, जिसमें ट्रायंगुलर कैमरा मॉड्यूल और एलईडी एक्सेंट के साथ एक नया बोल्ड डिजाइन नजर आया था। आइए आगामी Tecno स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।


कैमरा और एलईडी इंटरफेस का हुआ खुलासा


टीजर वीडियो में आगामी Pova फोन एक ट्रायंगुलर शेप के रियर कैमरा आइलैंड के साथ नजर आया है। कम से कम दो कैमरा सेंसर एक एलईडी फ्लैश के साथ वर्टिकल मौजूद हैं। कैमरा मॉड्यूल एक ऑरेंज कलर की स्ट्रिप के ऊपर नजर आ रहा है, जिसमें साइड फ्रेम पर पावर बटन मिल सकता है। बैक पैनल फ्लैट है, जिसमें एक बॉक्सी सिल्हूट और शार्प ऐजेस हैं, जो मौजूदा डिजाइन ट्रेंड के साथ मिलता जुलता है। वीडियो के साथ टैगलाइन दी गई है, “ए पोर्टल टू द सुप्रीम”, जिससे पता चलता है कि यह एक परफॉर्मेंस फोकस्ड फोन हो सकता है।

खास बात यह है कि इस क्लिप में दिखाया गया डिजाइन जनवरी और फरवरी में Tecno के जरिए पेश किए गए डिजाइन से काफी मिलता-जुलता है, इसमें पहले के प्रमोशनल विजुअल में देखा गया एलईडी लाइट वाला ट्रायंगुलर मॉड्यूल खास है। यह रियर एलईडी लेआउट पिछले फोन जैसे कि Pova 5 Pro और Pova 6 Pro पर देखे गए RGB आर्क इंटरफेस के समान काम कर सकता है।
Advertisement

हालांकि, Tecno ने नाम की पुष्टि नहीं की है, लेकिन टीजर से Tecno Pova Curve का सुझाव मिलता है। यह Pova 7 सीरीज में कुछ नया पेश कर सकता है। आगामी Pova फोन बीते साल भारत में लॉन्च हुए Pova 6 Pro और Pova 6 Neo 5G का अपग्रेड हो सकता है जो कि बड़ी बैटरी, मीडियाटेक डाइमेंसिटी प्रोसेसर और हाई रेजॉल्यूशन कैमरे से लैस थे।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Tecno Pova Curve, Tecno Pova 7, Tecno

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  8. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.